{"_id":"69c73b2b8ad3e539740a56e8","slug":"dhurandhar-2-day-9-box-office-collection-ranveer-singh-film-earn-700-crore-collection-2026-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड से पहले 700 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘धुरंधर 2’ ने नौवें दिन तोड़ा ‘दंगल’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीकएंड से पहले 700 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘धुरंधर 2’ ने नौवें दिन तोड़ा ‘दंगल’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन जरूर घटा है लेकिन इसने 700 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा कर लिए हैं। फिल्म ने वीकएंड से पहले यानी शुक्रवार को कितनी कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हुआ। साथ ही ‘पठान’ और ‘दंगल’ के भारतीय बॉक्स ऑफिस को पार करने के अलावा ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है, जानिए।
2 of 5
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
700 करोड़ क्लब में ली एंट्री
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के नौवें दिन 41.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि आठवें दिन फिल्म ने 49.70 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 715.72 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फिल्म का कलेक्शन वीकएंड पर बढ़ेगा और यह अपनी कमाई में इजाफा करेगी। क्योंकि पहले वीकएंड में इस फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड बनाए थे।
3 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
‘दंगल’ और ‘पठान’ को पीछे छोड़ा
फिल्म ‘पठान’ ने भारतीय बाॅक्स ऑफिस पर 654.28 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। वहीं ‘दंगल’ ने 538.03 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। इस तरह देखा जाए तो ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के लाइफस्टाइल कलेक्शन को पार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी 1000 करोड़ पार
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड भी छप्परफाड़ कलेक्शन किया है। इसने अब तक 1,081.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ने हालिया रिलीज फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लिया है। साथ ही पिछले साल रिलीज हुई ‘छावा’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पार कर लिया है। ‘छावा’ ने पिछले साल 807.91 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘उस्ताद भगत सिंह’ ने की कितनी कमाई?
‘धुरंधर 2’ के अलावा साउथ फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई थी। इसने रिलीज के नौवें दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 68.05 करोड़ रुपये हुआ है। यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ के कारण अब तक 100 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है। दरअसल, ‘धुरंधर 2’ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हुई है। इसके तेलुगु और तमिल वर्जन को दर्शक पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।