सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने पूरा किया एक महीना, 30वें दिन अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के सामने हुआ ये हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 17 Apr 2026 11:03 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर आज एक महीना पूरा कर लिया है। जानिए 30वें दिन फिल्म ने किया कितना कलेक्शन…

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla Box Office Collection Ranveer Singh Starrer Movie Complete On Month Day 30
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर आज अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने दस्तक दी है। अब देखना ये है कि क्या अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीने पूरा कर चुकी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार थाम पाएगी या नहीं? ‘धुरंधर 2’ आज 30वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और अच्छे आंकड़े भी हासिल कर रही है। अब जानते हैं 30वें दिन शुक्रवार को कितनी हुई ‘धुरंधर 2’ की कमाई?

Trending Videos
Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla Box Office Collection Ranveer Singh Starrer Movie Complete On Month Day 30
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

30वें दिन की कमाई
‘धुरंधर 2’ को आज बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा हो चुका है। अब फिल्म के 30वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘धुरंधर 2’ ने 30वें दिन 2.40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 30 दिनों में 1105.52 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla Box Office Collection Ranveer Singh Starrer Movie Complete On Month Day 30
धुरंधर 2 वर्सेस भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

‘भूत बंगला’ से अब होगी टक्कर
‘धुरंधर 2’ के सामने अब अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ नई रिलीज हुई है। ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह भी बना हुआ है। फिल्म ने अपने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 12.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ये शुरुआत बहुत अच्छी तो नहीं, लेकिन बुरी भी नहीं कही जाएगी। फिल्म को लेकर भी क्रिटिक्स और दर्शकों का कुछ ऐसा ही कहना है कि यह बहुत अच्छी नहीं तो बहुत बुरी भी नहीं है।

Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla Box Office Collection Ranveer Singh Starrer Movie Complete On Month Day 30
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सिर्फ ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ से पीछे
घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड भी अच्छी कमाई कर रही है। यही कारण है कि ‘धुरंधर 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में अब सिर्फ ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ से पीछे रह गई है। वर्ल्डवाइड फिल्म की कुल कमाई 30 दिनों में 1755.68 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। अब ‘धुरंधर 2’ की निगाहें ‘बाहुबली 2’ (1810.43 करोड़ रुपए) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर हैं।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla Box Office Collection Ranveer Singh Starrer Movie Complete On Month Day 30
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ एक स्पाई-थ्रिलर है। फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ ने इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed