अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी शादी के एक दिन बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें और उनके पति को शुभकामनाएं देने के लिए प्रशंसकों का आभार जताया। दीया और उद्योगपति वैभव रेखी सोमवार को बांद्रा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे।
Vaibhav Rekhi: वैभव रेखी की दुल्हनिया बनीं दीया मिर्जा, शादी की तस्वीरें साझा कर लिखा ये खूबसूरत मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीया ने वैभव संग अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'प्यार एक ऐसा चक्र है जिसे हम घर कहते हैं। इसमें जादू ये है कि हम इसकी आहट को सुनते हैं, द्वार खोलते हैं और प्यार हमें खोज लेता है। उम्मीद है हर पहेली को उसके खोए हुए टुकड़े मिल जाए, उम्मीद है हर जख्मी दिल दोबारा ठीक हो जाए और प्यार का ये जादू इसी तरह से हमारे आपास रहे।
Love is a full-circle that we call home. And what a miracle it is to hear its knock, open the door and be found by it. May all puzzles find their missing pieces, may all hearts heal and may the miracle of love continue to unfold all around us ❤️🙏🏻 pic.twitter.com/4a19ffyz48
'
दीया के इस पोस्ट के बाद ईशा गुप्ता, यामी गौतम, मलाइका अरोड़ा, लारा दत्ता, उर्मिला मांतोडकर समेत कई सारे लोगों ने कमेंट करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी है। मालूम हो कि दीया की यह दूसरी शादी है। बता दें कि शादी समरोह मुंबई में आयोजित किया गया था जहां दीया ने बिजनसमैन वैभव रेखी संग सात फेरे लिए। बीते कुछ समय से दीया वैभव रेखी को डेट कर रहीं थी जिसके बाद इस रिश्ते को आगे ले जाते हुए शादी करने का फैसला किया।
दीया की पहली शादी प्रोड्यूसर साहिल सांगा से हुई थी। दोनों ने बोर्न फ्री एंटरटेनमेंट नाम से प्रोडक्शन कंपनी बनायी थी, जिसके तहत उन्होंने लव ब्रेकअप्स ज़िंदगी और बॉबी जासूस का निर्माण किया था। 2014 में दीया ने साहिल के साथ शादी की थी। वहीं अगर दीया के फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2001 में उन्होंने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ अभिनेता आर माधवन थे। फिल्म को युवाओं ने बहुत पसंद किया। इसमें दीया की सादगी ने लोगों को कायल बना दिया। इसके बाद फिल्म 'दीवानापन', 'तुमको न भूल पाएंगे', 'दम', 'परिणीता', 'लगे रहो मुन्नाभाई' और 'संजू' सहित कई फिल्मों में दीया नजर आईं।
दीया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 2018 में राज कुमार हिरानी की फिल्म संजू में नजर आई थी। जहां उन्होंने बेहतरीन किरदार निभा कर लोगों का दिल जीता था इस फिल्म में वो मान्यता दत्त के रोल में थीं, जो कि रणबीर कपूर की पत्नी बनीं। पिछली बार उन्हें अनुभव सिन्हा की 2020 में आई फिल्म थप्पड़ में देखा गया था। इस फिल्म में वो लीड रोल में नहीं थी, लेकिन उनका किरदार काफी स्ट्रॉन्ग था।