{"_id":"5fcf5e26df470919972b2d68","slug":"dia-mirza-birthday-special-here-see-actress-unseen-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dia Mirza Birthday: ‘मिस एशिया पैसिफिक’ के खिताब ने बदल दी दीया मिर्जा की जिंदगी, तस्वीरों में देखें कितना बदल गया लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dia Mirza Birthday: ‘मिस एशिया पैसिफिक’ के खिताब ने बदल दी दीया मिर्जा की जिंदगी, तस्वीरों में देखें कितना बदल गया लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
दीया मिर्जा
- फोटो : Instagram/diamirzaofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री दीया मिर्जा को खूबसूरती का पर्याय माना जाता है। बॉलीवुड में वे कम ही फिल्मों में नजर आई हैं लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्में की हैं हमेशा अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही हैं। मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने के बाद उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए। चेहरे पर हमेशा एक मीठी सी मुस्कान रखने वालीं दीया का जन्म नौ दिसंबर 1981 को हैदराबाद में हुआ। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
बीच में दीया मिर्जा
- फोटो : Instagram/diamirzaofficial
दीया की मां दीपा बंगाली हिन्दू हैं जबकि उनके पिता फैंक हैडरिच जर्मन। चार साल की उम्र में उनके माता-पिता का तलाक हो गया। दीया की मां ने हैदराबाद के ही रहने वाले अहमद मिर्जा से दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद दीया ने अपने नाम के आगे भी मिर्जा लिखना शुरू कर दिया।
3 of 6
दीया मिर्जा
- फोटो : Instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने अपनी पढ़ाई हैदराबाद से की है। कॉलेज के दौरान उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। एक मीडिया फर्म में वह मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव थीं। इसी दौरान उन्हें तमाम बड़ी कंपनियों के मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे, जिनमें लिप्टन, वॉल्स आइसक्रीम, ईमामी सहित अन्य कंपनियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दीया मिर्जा
- फोटो : Instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और वे सेकेंड रनर अप रहीं। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में उन्होंने मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस एवॉन और मिस क्लोजअप स्माइल का खिताब जीता। 18 साल की उम्र में दीया ने मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम किया। इसी साल प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड और लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
विज्ञापन
5 of 6
रहना है तेरे दिल में
- फोटो : फिल्म
साल 2001 में दीया मिर्जा ने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ अभिनेता आर माधवन थे। फिल्म को युवाओं ने बहुत पसंद किया। इसमें दीया की सादगी ने लोगों को कायल बना दिया। इसके बाद फिल्म 'दीवानापन', 'तुमको न भूल पाएंगे', 'दम', 'परिणीता', 'लगे रहो मुन्नाभाई' और 'संजू' सहित कई फिल्मों में दीया नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।