फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रहना है तेरे दिल में' के दौरान दीया मिर्जा को करना पड़ा था लिंगभेद का सामना, अब किया खुलासा

Wed, 12 May 2021 12:22 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 12 May 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza REVEALS about 'Rampant Sexism' in Bollywood Industry
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) इस साल की शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले शादी फिर वैकेशन और उसके बाद प्रेग्नेंसी। लेकिन इस सब के बीच दीया एक बार फिर लाइमलाइट का हिस्सा बनी हैं। यह तो सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना इतना भी आसान नहीं है। कई चीजों का सामना करने के बाद कहीं जाकर एक मुकाम हासिल होता है। बीते दिनों भी कई अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच पर कई अहम खुलासे किए थे। वहीं दीया मिर्जा ने भी हाल ही में एक चौंका देने वाला बड़ा खुलासा किया है।

Dia Mirza REVEALS about 'Rampant Sexism' in Bollywood Industry
दीया मिर्जा, आर माधवन - फोटो : 'रहना है तेरे दिल में'

दीया मिर्जा ने साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसमें आर माधवन और सैफ अली खान ने बतौर लीड एक्टर उनके साथ काम किया था। दीया के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान दीया ने इंडस्ट्री में सेक्सिज्म (sexism) पर खुलकर अपनी राय रखी है।

Dia Mirza REVEALS about 'Rampant Sexism' in Bollywood Industry
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

एक इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने बताया है कि उनकी पहली फिल्म के दौरान उन्हें सेक्सिज्म का सामना करना पड़ा था। दीया आगे कहती हैं, 'लोग सेक्सिस्ट सिनेमा लिख रहे थे, इसके बारे में बातें कर रहे थे और मैं भी उन कहानियों का एक हिस्सा थी। मैं ऐसे लोगों के साथ ही एक्टिंग कर रही थी जो किसी पागलपन से कम नहीं था।' दीया अपनी बात को समझाने के लिए एक उदाहरण देती हैं और कहती हैं कि एक मेकअप आर्टिस्ट केवल एक पुरुष ही हो सकता है, महिला नहीं। एक हेयर ड्रेसर महिला ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza REVEALS about 'Rampant Sexism' in Bollywood Industry
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

दीया आगे बताती हैं कि जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तब उनकी फिल्म यूनिट में 120 से ज्यादा क्रू मेंबर हुआ करते थे लेकिन उसमें केवल चार या पांच ही महिलाएं होती थीं। दीया के अनुसार, 'हम एक पुरुष प्रधान देश में रहते हैं जहां पितृसत्तात्मक समाज कायम है। फिल्म इंडस्ट्री का नेतृत्व भी काफी हद तक पुरुषों के हाथ में है तो यह साफ है कि इस  इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सेक्सिज्म है।'

विज्ञापन
Dia Mirza REVEALS about 'Rampant Sexism' in Bollywood Industry
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि 15 फरवरी को अभिनेत्री दीया मिर्जा शादी के बंधन में बंध गई थीं। उन्होंने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की है। कई वजहों से दोनों की शादी चर्चा में रही। फिर चाहे वो महिला पुजारी द्वारा विवाह संपन्न करवाने को लेकर हो या फिर समारोह में इको फ्रेंडली सजावट की वजह से। इसके बाद अभिनेत्री दीया पति वैभव के साथ मालदीव में हनीमून के लिए गई थीं। यहीं से उन्होंने ऐलान किया था कि वह अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed