सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से होने वाली थी रेखा की शादी, ज्योतिषी तक पहुंच गई थीं अभिनेत्री की मां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 12 May 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
4
Pakistan PM Imran Khan and Rekha Love Affair and was almost ready to get married
रेखा और इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और क्रिकेट का हमेशा ही एक खास कनेक्शन रहा है। क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों के लव अफेयर कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनके प्रेम संबंध रहे हैं और कई तो ऐसे हैं जो शादी तक भी पहुंचे। वहीं ऐसी ही एक और दिलचस्प कहानी सामने आई है जिसे सुनकर शायद आपको झटका लगे। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा और पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान (Imran Khan) की।

Trending Videos
Pakistan PM Imran Khan and Rekha Love Affair and was almost ready to get married
रेखा - फोटो : Instagram

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही है जो कि एक अखबार की कटिंग के रूप में है। तस्वीर में जो कटिंग डाली गई है वह स्टार न्यूजपेपर की 1985 के समय की है। जिसमें रेखा और इमरान खान की तस्वीर नजर आ रही है और साथ ही जो लेख लिखा है उसका शीर्षक ही दोनों की शादी से संबंधित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan and Rekha Love Affair and was almost ready to get married
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि रेखा और इमरान शादी करेंगे। लेख में भारतीय फिल्म जर्नल मूवी के हवाले से दोनों की शादी की बात का खुलासा किया गया है। इसके अनुसार रेखा की मां रिश्ते से बेहद खुश थीं और उन्होंने इस बारे में ज्योतिषी से बात भी की थी और कुंडली भी दिखाई थी। इसके अलावा यह भी लिखा है कि इमरान ने रेखा के साथ मुंबई में कुछ समय भी बिताया था। दोनों को कई बार लोगों ने मुंबई के बीच पर और नाइटक्लब में साथ-साथ घूमते हुए देखा था। उस समय लोगों का कहना था कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे और प्यार में डूबे नजर आते थे।

Pakistan PM Imran Khan and Rekha Love Affair and was almost ready to get married
प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : Twitter

वहीं इस लेख में एक हैरान कर देने वाली बात भी लिखी है। जिसमें इमरान ने एक समय पर कहा था कि ‘थोड़े समय के लिए इन एक्ट्रेसेज के साथ रहा जा सकता है। मुझे भी कुछ समय के लिए ही उनके साथ रहना पसंद हैं और फिर मैं आगे बढ़ जाता हूं। मैं किसी फिल्म अभिनेत्री से शादी नहीं कर सकता।’ रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि इमरान का जीनत अमान और शबाना आजमी के साथ भी रिश्ता रहा था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanam Maher (@topbastard)

 

4 - 4
विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan and Rekha Love Affair and was almost ready to get married
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इमरान खान ने 1995 में ब्रिटिश प्रोड्यूसर जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी कर ली थी। हालांकि 2004 में यह शादी खत्म हो गई जिसके बाद उन्होंने ब्रिटिश पत्रकार रेहम खान से 2014 में शादी की। लेकिन यह रिश्ता एक साल ही चल सका और दोनों का तलाक हो गया। इमरान ने 2018 में तीसरी बार शादी की और यह शादी अभी चल रही है। उनकी वर्तमान पत्नी का नाम बुशरा बीबी है। वहीं रेखा ने 1990 में दिल्ली के कारोबारी मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके पति ने खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद रेखा आज तक अकेली ही हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed