सब्सक्राइब करें

Radhe: ये हैं ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की 10 फिल्में, इस फिल्म ने बनाया कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 12 May 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
4
Salman Khan Radhe is all set to release on Eid like his 10 other films Bajrangi Bhaijan was emerged as the highest grossing movie ever
ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' (Radhe) की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। लोगों ने अपना ओटीटी सब्सक्रिप्शन रिन्यू करा लिया है। डिश सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों के पास भी फिल्म का प्रिंट पहुंच रहा है। जी5 के बिजनेस हेड मनीष कालरा को उम्मीद है कि इस फिल्म को करीब 10 करोड़ लोग तो जरूर देखेंगे। साल 2009 से अब तक ईद में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ जब सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। साल 2013 में सलमान ने रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए ईद पर अपनी फिल्म रिलीज नहीं की और बीते साल तो खैर कोरोना ने कुछ होने ही नहीं दिया। लेकिन, क्या आपको पता है कि ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्मों में सबसे ज्यादा कारोबार किस फिल्म ने किया? चलिए हम बताते हैं।

Trending Videos
Salman Khan Radhe is all set to release on Eid like his 10 other films Bajrangi Bhaijan was emerged as the highest grossing movie ever
वांटेड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वांटेड (2009)

इस साल सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' रिलीज हुई थी। यह वह समय था जब सलमान खान का करियर कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा था। इन हालातों में प्रभु देवा के निर्देशन में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में सलमान खान के अलावा आयशा टाकिया, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्माण बोनी कपूर ने किया था। 52 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 93 करोड़ रुपये का व्यापार किया था। फिल्म में सलमान अंडर कवर कॉप की भूमिका में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Radhe is all set to release on Eid like his 10 other films Bajrangi Bhaijan was emerged as the highest grossing movie ever
दबंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दबंग (2010)

सलमान खान इस साल ईद के मौके पर भाई अरबाज खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'दबंग' के साथ आए। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप के भाई अनुभव कश्यप ने किया था। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद, अरबाज खान, विनोद खन्ना और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म में लोगों को सलमान खान का चुलबुल पांडे का अवतार खूब पसंद आया। फिल्म ने करीबन 213 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी।

Salman Khan Radhe is all set to release on Eid like his 10 other films Bajrangi Bhaijan was emerged as the highest grossing movie ever
बॉडीगार्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉडीगार्ड (2011)

ईद 2011 में अपनी फिल्म 'बॉडीगॉर्ड' के साथ ही सलमान खान ने ईद पर रिलीज हुई फिल्मों के सुपरहिट होने की हैट्रिक पूरी की। फिल्म में करीना कपूर भी अहम किरदार में दिखीं। इस फिल्म में सलमान खान के एक्शन को उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया। यह एक साउथ इंडियन फिल्म की हिंदी रीमेक थी जिसने करीब 250 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया। फिल्म का निर्देशन सिद्दीक-लाल ने किया था। वहीं संगीत हिमेश रेशमिया, संदीप शिरोदकर और प्रीतम चक्रबोर्ती ने दिया।

4 - 4
विज्ञापन
Salman Khan Radhe is all set to release on Eid like his 10 other films Bajrangi Bhaijan was emerged as the highest grossing movie ever
एक था टाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक था टाइगर (2012)

इस साल सलमान खान की एक और मशहूर फ्रेंचाइजी की फिल्म 'एक था टाइगर' रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया। फिल्म में सलमान, रॉ के एजेंट के तौर पर नजर आते हैं जो दुनिया भर में सीक्रेट मिशन को अंजाम देते हैं। वहीं उनके साथ फिल्म में कैटरीना कैफ दिखी हैं। जानकारी के अनुसार 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 320 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed