सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में ऐसी लगती थीं रवीना टंडन, आप भी देखिए इन सितारों के Throwback लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 12 May 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
4
Raveena Tandon Shares Throwback Picture of Rishi Kapoor And Neetu Singh Wedding
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रवीना टंडन - फोटो : Instagram

रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नजर आती हैं। आए दिन वो नई-नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वह फैंस द्वारा अपलोड किए गए पोस्ट्स पर भी अपनी प्रतिक्रियाएं देती हैं। हाल ही में एक फैनपेज ने उनके और अक्षय कुमार के गाने टिप-टिप बरसा पानी को ढोल बीट के साथ रिक्रिएट किया था। जिसपर रवीना ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था और उन्हें काफी पसंद आया था। वहीं एक बार फिर रवीना ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जिससे ऋषि कपूर और नीतू सिंह का खास कनेक्शन है।

Trending Videos
Raveena Tandon Shares Throwback Picture of Rishi Kapoor And Neetu Singh Wedding
रवीना टंडन - फोटो : Instagram

रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जो कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की है। जी हां, शायद अब आपका ध्यान तस्वीर को ओर जाएगा लेकिन तस्वीर में बीचों-बीच सफेद कोट में ऋषि कपूर ही खड़े हैं और उनके बगल में नीतू सिंह। ऋषि कपूर के आगे एक प्यारी सी बच्ची खड़ी है, जी हां वहीं हैं रवीना टंडन। वहीं तस्वीर में बाईं ओर देखेंगे तो सांभा दिखेंगे यानी मैक मोहन भी उनकी शादी में शामिल हुए थे। यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon Shares Throwback Picture of Rishi Kapoor And Neetu Singh Wedding
raveena tandon - फोटो : instagram

वहीं रवीना ने इस तस्वीर पर एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है जिसमें वो अपने चिंटू अंकल (ऋषि कपूर) को याद कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'आज एक अनमोल रत्न मिला है। हालांकि, लंबे समय के बाद मिला है लेकिन इसकी खास अहमियत है। थैंक्यू जूही बब्बर इस फोटो को ढूंढ़ने के लिए। चिंटू अंकल इस फोटो के लिए मुझसे बार-बार पूछा करते थे अपनी बायोग्राफी में इस्तेमाल करने के लिए और मुझसे इसकी ओरिजिनल तस्वीर खो गई थी जो आज जाकर मिली है। तो ये जो चिंटू अंकल के सामने बच्ची खड़ी है वो मैं हूं। काश मुझे यह थोड़ा जल्द मिल जाती तो इसे देखकर चिंटू अंकल काफी खुश होते। मेरे लिए यह एक खजाना है।'

Raveena Tandon Shares Throwback Picture of Rishi Kapoor And Neetu Singh Wedding
रवीना और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना द्वारा शेयर की गई तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। जिसके साथ एक बेहद प्यारा नोट भी उन्होंने लिखा है। जिसे पढ़कर साफ-साफ कहा जा सकता है रवीना और ऋषि कपूर एक बेहद प्यारा रिश्ता साझा करते थे। साथ ही रवीना ने यह भी बताया कि ऋषि कपूर इस फोटो को अपनी बायोग्राफी खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड के लिए ढूंढ़ रहे थे।   
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

4 - 4
विज्ञापन
Raveena Tandon Shares Throwback Picture of Rishi Kapoor And Neetu Singh Wedding
ऋषि कपूर - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। अप्रैल 2020 में उनका निधन हो गया था। उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी पर पत्नी नीतू कपूर ने पूजा रखवाई थी जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल हुई थीं। ऐसे में रवीना की यह तस्वीर एक बार फिर उनकी याद दिला रही है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed