{"_id":"609a9b3632efa8411f31c416","slug":"actor-a-k-hangal-debut-in-cinema-at-the-age-of-50-he-spent-three-years-in-jail-in-karachi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन साल तक पाकिस्तान की जेल में कैद था ये अभिनेता, 50 की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री कर दी थी हिट फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन साल तक पाकिस्तान की जेल में कैद था ये अभिनेता, 50 की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री कर दी थी हिट फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 May 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ए०के० हंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सिनेमा की दुनिया में ऐसे कई अभिनेता हुए हैं, जिनके अभिनय का लोगों ने लोहा माना। बीते हुए जमाने के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारे में आज की पीढ़ी काफी कम जानती है। जो लोग एक्टिंग की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें पुराने कलाकारों की फिल्में जरूर देखनी चाहिए। ऐसे ही एक बेहतरीन अभिनेता के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनके अभिनय को देखकर दर्शक ताली जरूर बजाते थे। उन्होंने रुपहले पर्दे पर पिता, दादा, चाचा, दोस्त, नौकर हर किरदार निभाया और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली। आज हम अभिनेता ए के हंगल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। एके हंगल ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं लेकिन अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों में वो पाई-पाई को मोहताज हो गए थे। तो चलिए जानते हैं एके हंगल के बारे में और उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
Trending Videos
2 of 7
फिल्म शोले के दृश्य में ए०के० हंगल
कई लोग ऐसे होंगे जो शायद अभिनेता एके हंगल को नाम से नहीं पहचानते होंगे, तो आपको याद दिला दें फिल्म 'शोले' का वो मशहूर डायलॉग 'इतना सन्नाटा क्यों है भाई'। आज भी ये डायलॉग लोग अक्सर बोल जाते हैं लेकिन फिल्म 'शोले' में इस डायलॉग को रहीम चाचा के किरदार में अभिनेता एके हंगल ने बोला था। हंगल साहब का पूरा नाम अवतार किशन हंगल था। जन्म एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनका बचपन पाकिस्तान के पेशावर में बीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
ए०के० हंगल
फिल्मों में आने से पहले एके हंगल एक स्वतंत्रता सेनानी थे। साल 1929 से लेकर 1947 तक हंगल साहब ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। मार्क्सवादी होने की वजह से वो कराची की जेल में तीन साल तक कैद रहे। साल 1949 में जेल से छूटने के बाद हंगल अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई आ गए। पेशावर में अभिनेता थिएटर किया करते थे, उन्हें एक्टिंग का शौक था। मुंबई आने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने के बारे में सोचा।
4 of 7
ए०के० हंगल
एके हंगल ने अपना फिल्मी करियर 50 साल की उम्र में शुरू किया। 1966 रिलीज हुई बासु भट्टाचार्य की फिल्म 'तीसरी कसम' उनकी पहली फिल्म थी। 70, 80 और 90 के दशक में उन्होंने खूब फिल्में कीं। हंगल साहब इतना शानदार अभिनय किया करते कि वो हर किरदार में फिट हो जाते। एके हंगल ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ 16 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म नमक हराम के दृश्य में ए०के० हंगल
कहा जाता है कि शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने साल 1993 में एके हंगल की फिल्मों पर बैन लगा दिया था। बाल ठाकरे को अभिनेता का पाकिस्तान के नेशनल डे में हिस्सा लेना पसंद नहीं था। इस वजह से उनकी फिल्मों की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। एके हंगल ने हीर रांझा, नमक हराम, शौकीन, आइना, अर्जुन, आंधी, तपस्या, कोरा कागज, बाबर्ची, छुपा रुस्तम, बालिका बधु, गुड्डी, नरम गरम जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।