{"_id":"609b46848ebc3ec369765622","slug":"kumar-gaurav-was-once-engaged-to-raj-kapoor-daughter-but-got-married-to-sanjay-dutt-sister-know-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलचस्पः संजय दत्त की बहन से पहले राज कपूर की बेटी से हुई थी कुमार गौरव की सगाई, इस वजह से टूटा था रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलचस्पः संजय दत्त की बहन से पहले राज कपूर की बेटी से हुई थी कुमार गौरव की सगाई, इस वजह से टूटा था रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 12 May 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुमार गौरव, नम्रता दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे आए जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से धमाल मचा दिया, लेकिन बाद में वो इंडस्ट्री में अपना सफल करियर नहीं बना पाए। इसमें फिल्म 'लव स्टोरी' के अभिनेता कुमार गौरव का नाम शामिल है जिन्हें इंडस्ट्री में वन टाइम वंडर कहा गया। मशहूर अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उन्हें देखकर लोगों को लगा कि बॉलीवुड को उसका नया सुपरस्टार मिल गया है। इतना ही नहीं उन्हें 80's का चॉकलेटी ब्वॉय भी कहा गया। हालांकि अपने पिता की तरह कुमार फिल्मों में सफल नहीं हो पाए। दिलचस्प है कि पर्दे पर उनकी कहानी भले ही ना चली हो लेकिन पर्दे के पीछे उनकी 'लव स्टोरी' किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। कुमार ने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की है। इन दिनों कुमार फिल्मों से दूर अपना बिजनेस संभाल रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 5
कुमार गौरव
- फोटो : सोशल मीडिया
कुमार गौरव आज भले ही नम्रता दत्त के पति हों लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो कपूर परिवार के दामाद बनने वाले थे। ये बात कम लोग ही जानते हैं कि कुमार गौरव की शादी पहले राज कपूर की बेटी रीमा कपूर से होने वाली थी। दरअसल राज कपूर और राजेंद्र कुमार बहुत अच्छे दोस्त थे। ऐसे में जब राजेंद्र के बेटे कुमार की पहली फिल्म लव स्टोरी हिट हुई तो राज कपूर ने सोचा कि इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल दिया जाए।
3 of 5
कुमार गौरव, विजेता पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कुमार गौरव और रीमा कपूर दोनों के हामी भरने के बाद उनकी सगाई भी कर दी गई, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं। दरअसल इसका कारण विजयता पंडित को बताया जाता है। फिल्म 'लव स्टोरी' में विजयता कुमार की हीरोइन थीं। उन दिनों ऐसी खबरें आने लगीं थीं कि कुमार और विजयता एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजेंद्र कुमार, कुमार गौरव, विजेता पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि राजेंद्र कुमार विजयता को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहते थे। वहीं दूसरी तरफ विजयता और कुमार हर इवेंट और फंक्शन में उन दिनों साथ नजर आते थे। दोनों की अफेयर की खबरें जोरो पर थीं जिसका असर रीमा और कुमार की सगाई पर पड़ा और ये रिश्ता टूट गया। हालांकि इससे राजेंद्र कुमार और राज कपूर की दोस्ती को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
नम्रता, कुमार गौरव, संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
रीमा कपूर और विजयता पंडित के बाद कुमार गौरव का नाम संजय दत्त की बहन नम्रता से जुड़ने लगा। नम्रता कुमार को काफी पसंद करती थीं जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। वहीं कुमार और संजय दत्त एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी थे। ऐसे में साल 1984 में नम्रता और कुमार की शादी हो गई। इसके बाद कुमार कुछ गिनी चुनी फिल्मों में भी नजर आए। हालांकि इंडस्ट्री में संजय दत्त से उनकी दोस्ती बहुत मशहूर रही। ऐसा भी कहा जाता है कि कुमार का विजयता पंडित से रिश्ता संजय दत्त की वजह से ही टूटा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।