महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना के निधन की झूठी खबरों ने सभी को चौंका दिया था। दरअसल, मंगलवार यानी 11 मई को कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके निधन के पोस्ट साझा करने लगे थे। अब इन गलत खबरों पर खुद मुकेश खन्ना ने सामने आकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो पूरी तरह ठीक हैं।
पांच खबरें: मुकेश खन्ना के निधन की उड़ी अफवाह और अमित कुमार ने खोला इंडियन आइडल का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर कुमार के बेटे ने बताई Indian Idol की सच्चाई, बोले- 'झूठी तारीफ करनी पड़ती है, मुझे भी एपिसोड पसंद नहीं आया'
HFPA विवाद: टॉम क्रूज ने वापस किया गोल्डन ग्लोब अवार्ड, जानें वजह?
टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन चर्चा में है। सोमवार से अमिताभ बच्चन के इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू हो गई है। 11 मई यानी मंगलवार को रजिस्ट्रेशन से जुड़ा दूसरा सवाल पूछा गया। इस सवाल का जवाब देने वाले को शो में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बता दें कि हाल ही में सोनी के ऑफिशियल पेज पर वीडियो प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा शो का दूसरा सवाल, आप जानते हैं इसका सही जवाब?
कोरोना महामारी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है और स्थिति बेकाबू होती जा रही है। यहां तक कि कोरोना संक्रमितों को ढंग से इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। चारों तरफ ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड और इलाज के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए थे। वहीं बीते दिनों अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कोविड हॉस्पिटल खोलने का एलान किया था। बता दें कि गुरमीत ने नागपुर में आस्था नामक अस्पताल की शुरूआत कर दी है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं।
जज्बे को सलाम: गुरमीत चौधरी ने खोला 1000 बेड वाला कोविड हॉस्पिटल, कुछ दिन पहले ही किया था एलान