सब्सक्राइब करें

हिरानी पर यौन शोषण के आरोपों से आहत हैं ये एक्ट्रेस, बोलीं- 'मैं तो 15 साल से उन्हें...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 14 Jan 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
dia mirza speaks about rajkumar hirani accused sexual harassment
rajkumar hirani - फोटो : file photo

यौन शोषण का आरोप लगने के बाद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म फिलहाल रोक दी गई है। उनपर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। वहीं राजकुमार हिरानी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। राजकुमार हिरानी की इमेज काफी साफ-सुथरी है, ऐसे में उनके ऊपर इस तरह के आरोप चौंकानेे वाले हैं। 

Trending Videos
dia mirza speaks about rajkumar hirani accused sexual harassment
dia mirza - फोटो : social media

राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और संजू जैसी फिल्म कर चुकीं दीया मिर्जा ने इस पूरे मामले में रिएक्शन दिया है। वेबसाइट पिंकविला से बातचीत में दीया मिर्जा ने कहा कि 'मैं ये खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। राजू सर को मैं पिछले 15 सालों से जानती हूं। मैं केवल उम्मीद करती हूं कि जांच के बाद सच्चाई बाहर आ जाए। मैं अब तक तक जिन लोगों के साथ काम कर चुकी हूं उनमें वो सबसे बेहतर इंसान हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
dia mirza speaks about rajkumar hirani accused sexual harassment
Amardeep Jha - फोटो : twitter

वहीं 3 इडियट्स और पीके फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमरदीप झा हिरानी के सपोर्ट में उतर आई हैं। अमरदीप झा ने कहा- 'मैं यह खबर सुनकर हैरान हूं। मुझे इस खबर पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। सेट पर वह बहुत अच्छे रहते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए शख्स हैं। सेट पर सभी को समानभाव से ट्रीट करते हैं। मेरी उनसे सिर्फ सेट पर ही बात हुई है। मैं सपने में भी ऐसा सोच नहीं सकती।'

dia mirza speaks about rajkumar hirani accused sexual harassment
Rajkumar Hirani - फोटो : Amar Ujala

इससे पहले राजकुमार हिरानी के वकील आनंद देसाई ने कहा कि 'इस तरह के सारे आरोप सरासर गलत हैं और पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।' पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' है से राजकुमार हिरानी का नाम गायब है। उस वक्त इसके पीछे की वजह पता नहीं चली थी लेकिन अब माना जा रहा है कि यौन शोषण की शिकायत मिलने की वजह से ऐसा किया गया। 

विज्ञापन
dia mirza speaks about rajkumar hirani accused sexual harassment
Rajkumar Hirani - फोटो : file photo

महिला ने राजकुमार हिरानी पर आरोप लगाया कि 'संजू' फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी। महिला के मुताबिक, उन्होंने उस वक्त राजकुमार हिरानी के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता। अगर वो विरोध करती तो राजकुमार हिरानी उल्टा उन्हें बदनाम कर सकते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed