फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर का खुलासा: बताया कैसे पड़ा बच्चों का नाम तैमूर-जहांगीर, बोलीं- परिवार को पसंद

Tue, 17 Aug 2021 04:51 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 17 Aug 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Did Kareena have a list of baby names before picking Taimur and Jehangir
करीना, सैफ, सारा, जेह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि उनको और परिवार को तैमूर एवं जहांगीर नाम पसंद हैं। उन्होंने पहली बार बताया कि कैसे उनके बच्चों का नाम तैमूर और  जहांगीर पड़ा। करीना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि बच्चों का नाम रखने के लिए उन्होंने एवं सैफ ने पहले से प्री-प्लानिंग नहीं की थी। न ही उनके पास बच्चों के नामों की कोई लिस्ट पहले से थी।



करीना ने साफ कहा है कि उन्होंने कोई प्लानिंग करके बच्चों का नाम तैमूर और जहांगीर नहीं रखा है। तैमूर और जहांगीर के नाम से पहले उनके पास बच्चों के नामों की कोई सूची नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमें जहांगीर और तैमूर नाम पसंद आए और रख दिये। बता दें कि करीना और सैफ के दोनों बेटों के नामों को लेकर काफी विवाद हुआ है। जहांगीर और तैमूर नाम रखने के लिए सोशल मीडिया पर करीना और सैफ को काफी ट्रोल भी किया गया। 
 

Did Kareena have a list of baby names before picking Taimur and Jehangir
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2016 में जब तैमूर का जन्म हुआ था, उस वक्त इस नाम को लेकर काफी हंगामा हुआ था। लोगों का कहना था कि कोई अपने बच्चे का नाम तैमूर कैसे रख सकता है? तैमूर नाम एक तुर्क आक्रमणकारी का है, जिसने भारत पर आक्रमण कर मारकाट मचाई थी। 

Did Kareena have a list of baby names before picking Taimur and Jehangir
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

उसी तरह, जब हाल में करीना के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर होने के बारे में पता चला, तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनके परिवार के खिलाफ गु्स्सा देखने को मिला। लेकिन करीना और सैफ ने साफ कर दिया है कि उनको ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Did Kareena have a list of baby names before picking Taimur and Jehangir
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान की हाल ही में एक किताब लॉन्च हुई है। जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभव को विस्तार से लिखा है। इसी किताब के उद्घाटन के वक्त पहली बार लोगों को पता चला कि उनके दूसरे बेटे का नाम जेह यानी कि जहांगीर है। उन्होंने कहा कि हमें ये नाम पसंद आए और हमने बच्चों के रख दिए।

 
विज्ञापन
Did Kareena have a list of baby names before picking Taimur and Jehangir
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर ने अपनी किताब में लिखा है कि जब तैमूर पैदा हुआ था, उस वक्त वो उसे स्तनपान नहीं करा पाई थी। उन्होंने लिखा है कि तैमूर के पैदा होते वक्त उन्होंने 14 दिन से दूध नहीं पिया था। वहीं, जहांगीर के पैदा होने के बाद उन्होंने उसे स्तनपान कराया, जो कि एक सुखद अनुभूति थी। वहीं, सैफ अली खान ने भी इस किताब के गेस्ट कॉलम में लिखा है कि दूसरे बच्चे के पैदा होते वक्त करीना कई ज्यादा परिपक्व और मजबूद थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed