फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर 'टैक्सी' कहकर बुलाते थे शशि कपूर को, जानिए 10 ऐसी अनकही बातें

Mon, 04 Dec 2017 08:26 PM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 04 Dec 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
did you know these 10 things about shashi kapoor

शशि कपूर का नाम लेते ही उनकी रोमांटिक छवि आंखों के सामने घूम जाती है। ...ओ मेरी ओ मेरी ओ मेरी शर्मिली, आओ ना तरसाओ ना..., तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई..., ले जाएंगे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे...,  बांहों में तेरी मस्ती के घेरे... और मोहब्बत बड़े काम की चीज है...जैसे कई गानों में रोमांस जताकर बॉलीवुड में खुद को रोमांटिक हीरो के तौर पर स्‍थापित किया।



दरअसल, उनका व्यक्तित्व अपने दोनों भाइयों राज कपूर और शम्मी कपूर से अधिक आकर्षक तथा सुंदर रहा है। उनकी ओर जब कभी देखो वह हंसते-मुस्कुराते मिलते थे।
 

did you know these 10 things about shashi kapoor
shashi kapoor
हिंदी सिनेमा के युगपुरुष कहलाए जाने वाले पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कलकत्तामें हुआ। शशि का असली नाम बलबीर राज कपूर है। बचपन से ही अपने पिता और भाईयों राज कपूर और शम्मी कपूर को अभिनय करते हुए देखकर उनका भी रुझान फिल्मों की ओर हो गया था।
वे अभिनेता बनना चाहते थे। उनके पिता चाहते तो वह शशि को लेकर फिल्म का निर्माण कर सकते थे, लेकिन उनका मानना था कि शशि कपूर संघर्ष करें और अपनी मेहनत से अभिनेता बनें।
1944 में शशि ने अपना कॅरियर पिताजी के पृथ्वी थिएटर के नाटक शकुंतला से आरम्भ किया था। शशि कपूर ने अपने सिने कॅरियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की। चालीस के दशक में उन्होने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया।
इनमें 1948 में प्रदर्शित फिल्म 'आग' और 1951 में प्रदर्शित फिल्म 'आवारा' शामिल हैं जिसमें उन्होंने अभिनेता राजकपूर के बचपन की भूमिका निभाई।

 
did you know these 10 things about shashi kapoor
1957 में जॉफरी कैंडल की टूरिंग नाटक कम्पनी को ज्वाइन किया और शेक्सपीयर के नाटकों में विभिन्ना रोल अदा करने लगे। इसी दौरान जॉफरी कैंडल की युवा बेटी जेनिफर कैंडल को उन्होंने नजदीक से देखा और वे प्यार की आंच में तपकर शादी के मंडप तक जा पहुंचे। कपूर खानदान में इस तरह की यह पहली शादी थी। शशि कपूर ने शादी के मामले में कपूर खानदान का ट्रेंड बदल कर पहली बार विदेशी महिला से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
did you know these 10 things about shashi kapoor

शशिकपूर ने अभिनेता के रूप में सिने करियर की शुरुआत 1961 में यश चोपड़ा की फिल्म 'धर्मपुत्र' से की। यह फिल्म आजादी के पहले की दशा पर आचार्य चतुरसेन शास्त्री के उपन्यास पर आधारित थी।

इसमें मुस्लिम दम्पत्ति के अवैध संतान की कहानी थी। उस बच्चे का पालन-पोषण एक उदारवादी हिन्दू परिवार करता है। धर्मपुत्र का गाना तू हिंदू बनेगा ना मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा..खूब हिट हुआ था।

1960 में शशि कपूर ने अनेक रोमांटिक फिल्मों में काम किया। इसका एक कारण यह भी था कि चॉकलेटी हीरो का वह दौर था। चार दीवारी, मेहंदी लगी मेरे हाथ, प्रेमपत्र, मोहब्बत इसको कहते हैं, नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे, जुआरी, कन्यादान, हसीना मान जाएगी जैसी फिल्मों में आए।

ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं और शशि कपूर उस दौर के नायक-दिलीप कुमार, देव आनंद, राज कपूर, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार में अपना महत्वपूर्ण स्थान नहीं बना सके। साथ ही उनकी प्रतिभा का परिचय भी बाहर तक नहीं आ पाया।

(फोटोः शशि कपूर के बेटे करण कपूर अपनी बेटी अालिया कपूर के साथ)

विज्ञापन
did you know these 10 things about shashi kapoor
shashi kapoor

1965 शशि कपूर के सिने करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी 'जब जब फूल खिले' प्रदर्शित हुई। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने शशि कपूर को भी स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।

सूरज प्रकाश द्वारा निर्देशित इस फिल्म की एक रोमांटिक टेल 'एक था गुल...' ने सिल्वर गोल्डन जुबली मनाई थी।1965 में शशि कपूर के सिने कॅरियर की एक और सुपरहिट फिल्म 'वक्त' रिलीज हुई।

इस फिल्म में उनके सामने बलराज साहनी, राजकुमार और सुनील दत्त जैसे नामी सितारे थे। इसके बावजूद वह अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed