हिंदी सिनेमा के हैंडसम अभिनेता अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' भले ही लेखक और निर्देशक के आपसी झगड़े में फंसी हो लेकिन फिल्म पर काम तेजी से जारी है। खबर है इस फिल्म के निर्माताओं ने अर्जुन के लिए मुख्य महिला किरदार निभाने वाली अभिनेत्री की तलाश कर ली है।
अर्जुन रामपाल को अपनी नई फिल्म के लिए मिली हीरोइन, गोविंदा के साथ इन फिल्मों में आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माताओं ने इस किरदार के लिए टीवी और फिल्मों की खूबसूरत युवा अभिनेत्री दिगंगना सूर्यवंशी का चयन किया है। अर्जुन रामपाल की यह फिल्म तब विवादों में आ गई जब इस फिल्म के असली लेखक अरुण शिंदे ने आरोप लगाया कि इस फिल्म के निर्देशक आशु त्रिखा उन्हें रास्ते से हटा कर खुद इसके निर्देशक और लेखक बनना चाहते हैं।
दरअसल, आशु त्रिखा के साथ अर्जुन रामपाल ने अपनी पहली फिल्म 'दीवानापन' की थी जिसके बाद से ही इन दोनों में गहरी मित्रता है। इस मित्रता के ही शिकार हुए हैं अरुण। खैर, यह विवाद तो अलग से चल ही रह है, इधर दिगंगना की फिल्म में एंट्री हो गई है। अर्जुन फिल्म में एक महार योद्धा का किरदार निभाने वाले हैं और दिगंगना उनकी हीरोइन होंगी।
दिगंगना ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में ही की है। लेकिन उन्हें पहचान वर्ष 2013 में आए टीवी धारावाहिक 'एक वीर की अरदास... वीरा' से मिली। इसके बाद वह अभिनेता गोविंदा के साथ 'फ्राईडे' और 'रंगीला राजा' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आईं। दिगंगना यहीं नहीं रुकीं। अब वह तेलुगू फिल्म 'सीटीमार' में गोपीचंद के साथ नजर आने वाली हैं।
बात करें अगर फिल्म की कहानी की तो भीमा कोरेगांव की लड़ाई 1 जनवरी 1818 को मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव द्वितीय ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की एक टुकड़ी से लड़ी था। अंग्रेजों की तरफ से इस लड़ाई में अनुसूचित जाति के महार योद्धाओं ने हिस्सा लिया था। अंग्रेजों और महार योद्धाओं की 500 सैनिकों की टुकड़ी ने मराठा पेशवा बाजीराव द्वितीय के 28 हजार सैनिकों से 12 घंटे तक लोहा लिया था और अंत में जीत हासिल की थी। इस युद्ध में शहीद हुए बहादुर महार योद्धाओं की बरसी हर साल इसी तारीख को उसी जगह मनाई जाती है।
पढ़ें: अपने फार्म हाउस पर कुछ इस तरह समय बिता रहे हैं सलमान खान, बॉडीगार्ड शेरा ने साझा किया अपने मालिक का खास वीडियो

कमेंट
कमेंट X