इरफान खान के निधन के बाद से उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और बेटे बाबिल अभिनेता की याद में तस्वीरें साझा करते रहते हैं। प्रशसंकों के लिए भी ये काफी भावुक क्षण होता है। इस बार सुतापा ने इरफान खान की एक पुरानी तस्वीर के साथ अपनी एक अधूरी ख्वाहिश भी बताई है।
इरफान खान के बगैर अधूरी रह गई पत्नी सुतापा की ये ख्वाहिश, थ्रोबैक तस्वीर के साथ लिखा भावुक पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुतापा ने इरफान खान की जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उन्होंने प्रिटेंड शर्ट पहनी है और वो नीचे बाइक के पास बैठे हैं। सुतापा ने उत्तरी बंगाल में स्थित तीस्ता नदी की एक तस्वीर साझा की। साथ ही एक अन्य तस्वीर में सुतापा के साथ बाबिल हैं। जब इरफान फिल्म 'करीब करीब सिंगल' की शूटिंग कर रहे थे, दोनों तीस्ता नदी के किनारे घूमने पहुंचे थे।
तस्वीर के साथ सुतापा ने कैप्शन में लिखा- 'यह वो दिन थे। उत्तरी बंगाल। काश मैं नदी के किनारे रहती। बचपन की यादें उत्तरी बंगाल। बचपन की यादें। तीस्ता केवल एक नदी नहीं है। इरफान और बाबिल के साथ फिल्म 'करीब करीब सिंगल' के दौरान आए थे। काश यहां एक बार और जा पाते।'
A post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa) on
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले इरफान के बेटे बाबिल ने अपने पिता के संघर्षों के बारे में लिखा था। बाबिल ने लिखा था, 'मेरे पिता ने बॉलीवुड के मुश्किल हालात में भी अभिनय की कला को समझाने के लिए पूरी जिंदगी लगा दी। पर वो तमाम अरसा बॉक्स ऑफिस पर सिक्स पैक एब्स वालों से हारते रहे। हारते रहे हास्यास्पद वन लाइनर बोलने वालों से, फिजिक्स के नियमों को चुनौती देने वालों से, फोटोशॉप्ड आइटम्स सॉन्ग्स से, सेक्सिजम से और पितृसत्ता की उसी पुरानी परिपाटी से। क्योंकि हम एक ऑडियंस के तौर पर ये सब चाहते थे और पसंद करते थे। हमें सिर्फ एंटरटेनमेंट चाहिए था। हमारी सोच में कोई बदलाव नहीं आया है।'
बता दें कि इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान का जाना बॉलीवुड के लिए अपूर्णीय क्षति है। वो करीब दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। इरफान अपने पीछे पत्नी सुतापा और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

कमेंट
कमेंट X