खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। अन्य अभिनेत्रियों की तरह वह भी फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इतना ही नहीं करिश्मा कपूर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बातें भी बताती रहती हैं। इस बार करिश्मा कपूर ने अपने फैंस को एक मजेदार किस्सा बताया है।
जब करिश्मा कपूर की जीप पर चढ़ा था चीता, करीब आता देख अभिनेत्री का हुआ था ऐसा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में करिश्मा कपूर एक चीते से साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनकी जीप पर एक चीता नजर आ रहा है। जिसको देखकर वह काफी घबराई हुईं नजर आ रही हैं। हालांकि तस्वीर में करिश्मा के हाथों में बंदूक भी दिखाई दे रही है, लेकिन वह फिर भी घबराई हुई दिख रही हैं।
दरअसल करिश्मा कपूर की यह तस्वीर उनकी किसी फिल्म की है। अपनी फिल्म की तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन भी लिखा है और फैंस से यह पूछा है कि यह कौन सी फिल्म का सीन है। करिश्मा कपूर ने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'यह कंप्यूटर से नहीं बनाया गया है। न ही इसमें किसी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। मैं और यह खूबसूरत चीता सच में एक ही फ्रेम में थे।'
करिश्मा कपूर ने इस सीन को फिल्माने के समय को याद करते हुए अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'हां मैं उस समय काफी सहमी और डरी हुई थी। कौन सी फिल्म का सीन है अनुमान लगाओ।' अपने पोस्ट में करिश्मा कपूर ने यह भी बताया है कि चीते के साथ उन्होंने यह सीन साउथ अफ्रीका में शूट किया था। वहीं उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
करिश्मा कपूर के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म का नाम भी बता रहे हैं। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर 90 के दशक के सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन दर्शकों ने उनकी जोड़ी को सबसे ज्यादा अभिनेता गोविंदा के साथ पसंद किया था।
पढ़ें: अपने फार्म हाउस पर कुछ इस तरह समय बिता रहे हैं सलमान खान, बॉडीगार्ड शेरा ने साझा किया अपने मालिक का खास वीडियो

कमेंट
कमेंट X