शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। लॉकडाउन के दौरान कपल आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज साझा करता रहा है। ऐसे में इस बार मीरा ने मैसेज चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है।
मीरा राजपूत के मैसेज चैट का स्क्रीनशॉट वायरल, इस नाम से सेव कर रखा है पति शाहिद कपूर का नंबर
दरअसल मीरा ने इंस्टाग्राम पर जो स्क्रीनशॉट साझा किया है, उसमें उनके बच्चे और शाहिद कपूर के बीच हुई बातचीत है। शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा और जैन हैं। दोनों में से कोई एक मीरा के फोन से अपने पिता शाहिद से फोन पर चैट के जरिए बात कर रहा है। इस स्क्रीनशॉट से खुलासा हुआ है कि मीरा ने शाहिद का नंबर किस नाम से सेव करके रखा है।
मीरा ने शाहिद का नंबर टॉमी के नाम से सेव करके रखा है। बता दें कि फिल्म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद का नाम टॉमी था। एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने खुलासा किया था कि मीरा ने उनका नाम टॉमी नाम से अपने फोन में सेव किया है। इसके पीछे वजह ये है कि शाहिद मीरा से फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे।
इस स्क्रीनशॉट के साथ मीरा राजपूत ने कैप्शन में लिखा कि 'फोन पर किसी और का कब्जा है। अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन? एक बात कह सकते हैं कि हम बैलेंस्ड डाइट पर भरोसा करते हैं।'
Phone-takeover. Any guesses? Must say we are firm believers in a balanced diet.
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद की आने वाली फिल्म 'जर्सी' है। स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित यह फिल्म तेलुगू फिल्म की रीमेक है। फिल्म में शाहिद के अपोजिट अभिनेत्री मृणाल ठाकुर हैं।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
