बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत फिल्म दिल चाहता है से की थी। आज (10 अगस्त) इस फिल्म की रिलीज के 23 साल पूरे हो गए हैं। शनिवार को अभिनेता-निर्देशक ने सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म की 23वीं सालगिरह को खास अंदाज में मनाया।
Dil Chahta Hai: 'दिल चाहता है' की रिलीज के 23 साल पूरे, पहली फिल्म से फरहान ने गाड़ दिए थे कामयाबी के झंडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के कुछ मजेदार दृश्य साझा किए, जिनमें आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना के किरदारों की झलक नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यहां आजीवन दोस्ती है। कलाकरों और क्रू के लिए दर्शकों के प्यार ने दिल चाहता है को 23 वर्षों से जीवित रखा है।"
View this post on Instagram
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)
फरहान की इस पोस्ट पर आम लोगों के साथ फिल्मी सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अभिषेक बच्चन से लेकर दीया मिर्जा तक ने कमेंट करके अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। अभिषेक ने इमोजी के जरिए फिल्म की तारीफ की। वहीं, दीया ने दिल चाहता है को अब तक सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक बताया।
साल 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी बयां करती है। यह बताती है कि जीवन में होने वाली घटनाओं के साथ लोगों की दोस्ती कैसे बदलती है। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में कहानियों को कहने के तरीके को बदल दिया। कहानी, किरदार, संगीत, वेशभूषा के मामले में फिल्म को पूरी तरह से शहरी दृष्टिकोण के साथ बनाया गया था। शंकर-एहसान-लॉय के संगीत ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। अपनी पहली ही फिल्म से फरहान ने कामयाबी केे झंडे गाड़ दिए थे।
इस फिल्म को लेकर दिलचस्प बात यह है कि फरहान ने अपनी पहली फिल्म तब लिखी थी जब वह जीवन को लेकर उलझन में थे। उस समय में हिंदी सिनेमा कुछ अलग मानदंडों पर फिल्में बनाई जाती थीं, लेकिन फरहान ने अपने दिल की सुनी और एक ऐसी फिल्म बनाई जिसने उन मानदंडों को तोड़ दिया। इस फिल्म ने गोवा में पर्यटन को भी बढ़ावा देने में काफी मदद की। वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान फिलहाल 'डॉन 3' में व्यस्त हैं। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3: वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा 'भूल भुलैया 3' का टीजर, इन फिल्मों संग मचाएगा धूम