दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को आज (6 जून) सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं डॉक्टर ने बताया कि उन्हें उन्हें बाईलेटरल प्ल्यूरेल इफ्यूजन (Bilateral Pleural effusion) की समस्या हुई है। दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि अभिनेता को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगीं। ऐसे में दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। ट्वीट में लिखा गया, 'किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें 2-3 दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी'।बता दें कि दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया कि अभिनेता को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी।
पांच खबरें: अस्पताल में भर्ती हुए दिलीप कुमार और सुशांत को लेकर रिया ने किए चौंकाने वाले खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनके अचानक हुए निधन ने उनके परिवार से लेकर फैंस और बॉलीवुड तक को हिलाकर रख दिया था। अब उनकी पुण्यतिथि भी नजदीक आ रही हैं और एक बार फिर उनके केस में हलचल होती दिख रही है। सुशांत के मौत के बाद से ड्रग्स एंगल के सामने आने से एनसीबी लगातार सक्रिय है। कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी गिरफ्तार किया गया है। वो सुशांत के फ्लैटमेट भी थे।
सुशांत सिंह राजपूत: बहन और जीजा के साथ ड्रग्स लेते थे अभिनेता, NCB के सामने रिया चक्रवर्ती का खुलासा
'गॉन गर्ल' फेम अभिनेत्री लीजा बेन्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, न्यूयॉर्क शहर में एक सड़क हादसे के दौरान वह घायल हो गई थीं। 65 वर्षीय लीजा बेन्स को शुक्रवार शाम लिंकन सेंटर के पास मैनहट्टन के अपर वेस्ट साइड में एक दो पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा: 'गॉन गर्ल' फेम लीजा बेन्स की हालत गंभीर, सड़क हादसे में हुई थीं घायल
टेलीविज़न जगत में कभी एक आदर्शवादी जोड़ी के रूप में मशहूर निशा रावल और करण मेहरा के रिश्ते की सच्चाई जबसे दुनिया के सामने आई है उसी वक्त से लगातार दोनों सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर लोगों के सामने रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। निशा ने करण मेहरा पर मारपीट का आरोप लगाया तो वही करण ने भी अपनी पत्नी के बायपोलर व्यक्तित्व का चौकाने वाला खुलासा किया।
कबूलनामा: निशा रावल का बड़ा खुलासा, कहा- इस वजह से किए थे घर के CCTV कैमरा बंद
ज़ीटीवी पर प्रसारित होने वाले शो डांस इंडिया डांस के प्रतियोगी बिकी दास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। बिकी ने साल 2014 में डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया था और वह शो के फाइनल तक पहुंच कर दूसरे रनर-अप बनें थे। सीज़न की ट्रॉफी श्याम यादव ने जीती थी। इसके बाद बिकी ने कई आयोजनों पर अपना डांस प्रदर्शन किया और कुछ समय तक डांस गुरु के रूप में काम भी किया, परंतु कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लग गया और बिकी को फिल्म जगत में काम मिलना बंद हो गया। लेकिन उन्हें अपने परिवार और पत्नी को संभालना था, जिसके बाद वो अपने घर कोलकाता लौट गए और अपना घर चलाने और रोज़ी रोटी कमाने के लिए उन्होंने फूड डिलीवरी बॉय का काम शुरू कर दिया।
हादसा: 'डांस इंडिया डांस' के दूसरे रनरअप बिकी दास सड़क हादसे में हुए घायल, रोजी-रोटी के लिए कर रहे थे ये काम

कमेंट
कमेंट X