फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सायरा बानो को पहली नजर में ही हो गया था दिलीप साहब से इश्क, फिर शादी के रिश्ते में ऐसे बदला प्यार

Wed, 05 Sep 2018 06:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Dilip kumar admitted to Hospital due to a chest infection know Saira Banu and his relation facts
दिलीप कुमार,सायरा बानो
ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर है कि उन्हें सीने में इंफेक्शन के चलते भर्ती करवाया गया है। दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो ने फैंस से दुआ की अपील की है। हालांकि डॉक्टरों की मानें तो डरने वाली कोई बात नहीं है। दिलीप कुमार पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और बीमार भी ऐसे में सायरा ही उनका पूरा ख्याल रखती हैं। 
Dilip kumar admitted to Hospital due to a chest infection know Saira Banu and his relation facts
Vetern actor Dilip Kumar hospitalised (file photo)
दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पुरानी जोड़ी में से एक है। सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। सायरा और दिलीप कुमार की लव स्टोरी बहुत फेमस रही है। 12 साल की उम्र से सायरा दिलीप साहब को दीवानों की तरह चाहती थीं। जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब दिलीप कुमार को कुछ समझ नहीं आया क्योंकि दिलीप साहब उस वक्त किसी और के प्यार की गिरफ्त में थे।
Dilip kumar admitted to Hospital due to a chest infection know Saira Banu and his relation facts
dilip kumar
दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं। ये 1966 का साल था। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपने मोहब्बत के एलान का फैसला कर लिया था। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। सायरा उनसे 22 साल छोटी थीं। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip kumar admitted to Hospital due to a chest infection know Saira Banu and his relation facts
dilip kumar
शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है। अल्जाइमर से पीड़ित दिलीप साहब का सायरा पूरा ख्याल रखती हैं। कहीं जाना होता है तो दोनों साथ ही जाते हैं और आज तक जिंदगी के हर मोड़ पर दोनों एक-दूसरे के साथ ऐसे खड़े दिखते हैं, जैसे पानी में मछली जैसे एक के बिना दूसरा अधूरा है।
विज्ञापन
Dilip kumar admitted to Hospital due to a chest infection know Saira Banu and his relation facts
dilip kumar
दिलीप कुमार ने 1947 में आयी फिल्म 'जुगनू' से उन्होंने पहली बार सफलता का स्वाद चखा फिर उसके बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिलीप कुमार ने देवदास, मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय को पेश किया है। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'किला' में नजर आए थे। दिलीप कुमार को 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड भी मिल चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed