{"_id":"5b8fb201867a55484e42e251","slug":"kajol-recreates-yeh-kaali-kaali-aankhen-on-dance-deewane-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल बाद अपने इस सुपरहिट गाने पर थिरकीं काजोल, माधुरी दीक्षित ने बजाईं तालियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल बाद अपने इस सुपरहिट गाने पर थिरकीं काजोल, माधुरी दीक्षित ने बजाईं तालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब्बास मस्तान की फिल्म बाजीगर का गाना 'ये काली-काली आंखें' आज भी इतना फेमस है कि बस एक बार ये गाना बज जाए कोई भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सकता। ऐसा ही कुछ हुआ काजोल के साथ। काजोल अपने ही इस गाने को सुनते ही खुद को रोक नहीं पाईं और शानदार परफॉर्मेंस दे डाली।
2 of 4
kajol
दरअसल टीवी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर काजोल अपनी आने वाली फिल्म 'हेलीकाप्टर ईला' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। काजोल के सामने जब उनके गानों पर प्रतियोगी डांस कर रहे थे, तब वह खुद को भी रोक नहीं पाईं और जैसे ही बाजीगर का गाना 'ये काली-काली आंखें बजने लगा, काजोल स्टेज पर खुद ही आ गईं और झूमकर नाचीं।
काजोल का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल काजोल करीब 25 साल बाद अपने इस गाने पर थिरकती नजर आईं। ये गाना काजोल और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म बाजीगर का है। गाने को कोरियोग्राफ किया था अहमद खान ने। काजोल का डांस देखकर शो की जज माधुरी भी तालियां बजाने पर मजबूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kajol
बता दें काजोल एक बार फिर फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। काजोल इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म दिलवाले में शाहरुख के साथ नजर आई थीं। ‘हेलीकॉप्टर ईला’में काजोल सिंगल मदर का रोल अदा कर रही हैं वहीं उनके बेटे की भूमिका में रिद्धी सेन नजर आएंगे। फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।