फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक महीने बाद फिर बिगड़ी दिलीप कुमार की सेहत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 08 Oct 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar been admitted in hospital after one month later
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बताया जा रहा है कि निमोनिया के चलते उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी दिलीप कुमार के ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट के द्वारा मिली है। बता दें कि 5 सितंबर को भी दिलीप कुमार की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 
Dilip Kumar been admitted in hospital after one month later
सितंबर को दिलीप कुमार के सीने में दर्द और इंफेक्शन की शिकायत थी। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो लगातार ट्वीट के जरिए दिलीप कुमार की सेहत के बारे में जानकारी देती रहती थीं। उस समय भी दिलीप कुमार की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। इसके चलते उन्हें तीन दिन तक आईसीयू में रहना पड़ा था। एक महीने बाद फिर से वो अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। 
Dilip Kumar been admitted in hospital after one month later
बीते सितंबर को जब 95 वर्षीय दिलीप कुमार को भर्ती करवाया गया था उस समय वह नेजल फीड पर थे। उन्हें जो खाना दिया जा रहा था वो भारी मात्रा में उनके फेफड़ों में जमा हो गया था। दिलीप कुमार की सेहत एक बार फिर से बिगड़ जाने से पत्नी सायरा बानो काफी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar been admitted in hospital after one month later
यह समय उनके लिए मुश्किलों भरा है और वह सारी कोशिशें कर रही हैं जिससे दिलीप कुमार जल्द ठीक हो जाएं। साथ ही दिलीप कुमार के चाहने वालों से भी वह उम्मीद कर रही हैं कि वे सभी उनकी अच्छी सेहत की कामना करें ।
विज्ञापन
Dilip Kumar been admitted in hospital after one month later
दिलीप कुमार आखिरी बार स्क्रीन पर साल 1998 में 'किला' फिल्म में नजर आए थे। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने लव मैरिज की थी। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल की। शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है जो तस्वीरों में साफ दिखाई देता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed