फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री के वकील का सनसनीखेज खुलासा, कहा- '10 साल पहले हमें मुंबई पुलिस ने बनाया बेवकूफ'

Mon, 08 Oct 2018 02:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
tanushree dutta lawyer said we will approach high court
tanushree dutta

तनुश्री दत्ता के यौन शोषण के आरोपों पर नाना पाटेकर की होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दी गई है। तनुश्री ने आरोप लगाया था कि साल 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समीर सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग के खिलाफ केस दर्ज करवाया। 

tanushree dutta lawyer said we will approach high court
tanushree dutta

तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपुते ने साफ कर दिया कि 'रविवार को तनुश्री दत्ता अपना बयान दर्ज कराएंगी। हमारे पास इस घटना के सभी पक्के सबूत हैं और अगर पुलिस ने सही एक्शन नहीं लिया तो हम हाई कोर्ट का रुख करेंगे। इस बार हम चुप नहीं बैठने वालेे हैं।' 



 

tanushree dutta lawyer said we will approach high court
tanushree dutta

जब नितिन से पूछा गया कि आखिर 10 साल बाद क्यों केस दर्ज कराया गया तो उन्होंने कहा कि 'तनुश्री ने साल 2008 में नाना पाटेकर गणेश आचार्य और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें बेवकूफ बनाया। पुलिस ने केस में केवल ये दर्ज किया कि तनुश्री पर हमले की कोशिश की गई और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। इसमें किसी के नाम का जिक्र नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta lawyer said we will approach high court
tanushree

'नाना पाटेकर द्वारा यौन शोषण के बाद तनुश्री डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्हें उबरने में समय लगा। अब वो ठीक हैं तो नाना पाटेकर समेत चारों के खिलाफ केस दर्ज कराने का फैसला लिया है।' तनुश्री दत्ता की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक धारा 354, 354 (A), धारा 34 और धारा 509 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
tanushree dutta lawyer said we will approach high court
tanushree dutta - फोटो : tanushree dutta

वहीं ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सूत्रों के मुताबिक, स्थितियों पर रखी जा रही है। शिकायत के बाद इस पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नाना पाटेकर के वकील ने तनुश्री दत्ता को कानूनी नोटिस भेजा है और माफी मांगने के लिए कहा है। तनुश्री ने खुद इस बात की पुष्टि की है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed