दिलीप कुमार का जन्मदिन और ड्रग केस में मेकअप आर्टिस्ट गिरफ्तार, पांच खबरें
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। जल्द ही वह दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इस बीच सैफ अली खान और करीना के नए मेहमान की चर्चा जोरों से होने लगी है। सैफ और करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर उस समय काफी हंगामा हुआ था। लेकिन इस बार अभिनेत्री ने अपने होने वाले बच्चे के लिए कुछ और सोचकर रखा है।
दूसरे बच्चे के नाम पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे की है प्लानिंग
हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान की अगली बहुचर्चित फिल्म 'पठान' की आधिकारिक घोषणा अब जल्द ही होने वाली है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि फिल्म स्टूडियो यशराज फिल्म्स और इसके कर्ताधर्ता आदित्य चोपड़ा व्यवस्था कर रहे हैं कि वह इस फिल्म की घोषणा नए साल के अवसर पर कर देंगे। फिल्म की शूटिंग काफी दिनों पहले शुरू हो चुकी है इसलिए आदित्य योजना बना रहे हैं कि वह फिल्म की घोषणा शाहरुख खान के फर्स्ट लुक के साथ करें।
शाहरुख फिर बोलने जा रहे 'हैपी न्यू ईयर', 2021 के पहले दिन सामने आएगी इस नई फिल्म की पहली झलक
मॉडल से अभिनेता बने अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' की पटकथा को लेकर चल रहा विवाद अब लगभग खत्म हो गया है। इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक रमेश थेटे ने गुरुवार को कहा कि वह इस फिल्म के पटकथा लेखक अरुण शिंदे को पूरा सम्मान देंगे और वह जैसा भी चाहेंगे, फिल्म का निर्माण वैसे ही किया जाएगा। लेखक अरुण शिंदे का आरोप रहा है कि उन्होंने इस फिल्म की पटकथा लिखी है लेकिन इसका श्रेय उन्हें नहीं दिया जा रहा है और न ही उनके काम का भुगतान किया जा रहा है। ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को काफी जोर शोर तरीके से उठाया था।
अमर उजाला की खबर का असर: 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' के लेखक को मिलेगा पूरा पैसा और फिल्म में क्रेडिट
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुवार को बॉलीवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदांबे को मुंबई में गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने उनके पास से कोकीन बरामद की है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड के एक तबके में मादक पदार्थ के इस्तेमाल से जुड़े मामलों की जांच कर रहे एनसीबी ने छापे के बाद सूरज गोदांबे को गिरफ्तार किया।
मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सूरज गोदांबे को एनसीबी ने किया गिरफ्तार किया, कोकीन बरामद