सब्सक्राइब करें

Friday Fever: ये है आपका वीकएंड ओटीटी कैलेंडर, जानिए आज रिलीज हो रही हर फिल्म और सीरीज के बारे में

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 11 Dec 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Indoo Ki Jawani Pati Patni aur Panga Durgavati Movies and Web series release on this Friday
इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार के खेल निराले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रिय सितारों की सूची में वह पहले नंबर पर हैं, हां, ये अलग बात है कि अपने प्रोडक्शन हाउस की नई फिल्म ‘दुर्गामती’ अक्षय ने पूरी तरह मध्यप्रदेश में बनाई है। फिल्म कितनी असली लोकेशन्स पर शूट हुई है और कितनी स्टूडियो की नकली हवेली में, फैसला होने में अब ज्यादा देर नहीं बची है। ‘दुर्गामती’ के आसार अच्छे नहीं दिख रहे और मुकाबले में बाकी तमाम फिल्में और वेब सीरीज भी हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि क्या क्या है इस फ्राइडे फीवर में।

Trending Videos
Indoo Ki Jawani Pati Patni aur Panga Durgavati Movies and Web series release on this Friday
इंदु की जवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंदु की जवानी

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है अबीर सेनगुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंदु की जवानी'। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और आदित्य सील मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह कहानी गाजियाबाद की एक लड़की इंदु की है जो डेटिंग एप्लीकेशन पर अपने प्रेमी की तलाश करती है। हालांकि, उसके हाथ सिवाय लफड़ों के कुछ नहीं लगता। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में इंदु के उतार-चढ़ावों को ही मजाकिया तौर पर पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indoo Ki Jawani Pati Patni aur Panga Durgavati Movies and Web series release on this Friday
पति पत्नी और पंगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पति पत्नी और पंगा

लंबे समय से बनकर तैयार पड़ी फिल्म 'मैन टू मैन' को आखिरकार रिलीज होने का रास्ता मिल ही गया। एमएक्स प्लेयर इस फिल्म को एक वेब सीरीज बनाकर 'पति पत्नी और पंगा' के रूप में रिलीज कर रहा है। इस सीरीज में नवीन कस्तूरिया और अदा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज की कहानी रोमांचक अरोरा की है जो शिवानी भटनागर से प्रेम करता है और शादी कर लेता है। लेकिन, बाद में रोमांचक को पता चलता है कि उसकी पत्नी शिवानी शादी से पहले शिव थी। उसने सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि अपना लिंग भी बदलवाया है।

Indoo Ki Jawani Pati Patni aur Panga Durgavati Movies and Web series release on this Friday
बेबाकी भाग 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बेबाकी भाग 2

इस दिन देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 अपनी एक ओरिजिनल वेब सीरीज 'बेबाकी' के पहले सीजन के दूसरे भाग को रिलीज करेगा। इस सीरीज के पहले भाग के 15 एपिसोड ही तीन किस्तों में रिलीज किए गए थे। इन 15 एपिसोड में से आठ एपिसोड 30 अगस्त को, फिर दो एपिसोड 2 सितंबर को और पांच एपिसोड 12 अक्टूबर को रिलीज किए गए। यह एक रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज है जिसका निर्माण एकता कपूर ने बालाजी टेलिफिल्म्स के बैनर तले किया है। इस सीरीज में कुशाल टंडन, शिव ज्योति राजपूत और करण जोटवानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Indoo Ki Jawani Pati Patni aur Panga Durgavati Movies and Web series release on this Friday
ट्रिपल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रिपल्स

मूल रूप से तमिल भाषा में बनी एक ओरिजिनल कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'ट्रिपल्स' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार भी अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहा है। आठ एपिसोड की इस वेब सीरीज का निर्देशन चरुकेश सेकर ने किया है और इसके निर्माण की जिम्मेदारी उठाई कार्थिक सुब्बाराज ने। सीरीज में जय संपत, वनी भोजन, विवेक प्रसन्ना, राजकुमार और माधुरी एमजे जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज तमिल भाषा के अलावा हिंदी, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, मराठी, और बंगाली भाषा में भी उपलब्ध होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed