सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

भाइयों की याद में सालगिरह का जश्न नहीं मनाएंगे दिलीप कुमार, जुम्मे को पूरे हो जाएंगे दो कम सौ

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 10 Dec 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Dilip kumar birthday celebration cancelled because of his two brothers death and corona
दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

जुम्मे के दिन अभिनेता दिलीप कुमार 98 वर्ष के हो जाएंगे। लेकिन इस बार हर साल की तरह अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाएंगे। दिलीप कुमार के दो सगे भाइयों का इंतकाल इसी कोरोना संक्रमण काल के दौरान हो चुका है। उनके गम में ट्रेजेडी किंग ने अपनी सालगिरह का जश्न रद्द किया और अपने प्रशंसकों से अपील की है कि इस दिन वह उनके घर न तो किसी प्रकार का तोहफा भेजें और न ही आएं।

Trending Videos
Dilip kumar birthday celebration cancelled because of his two brothers death and corona
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : file photo

दिलीप कुमार की पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो ने कहा है कि इस साल दिलीप साहब की उम्र की संख्या तो बढ़ेगी लेकिन शुभकामनाओं और शोर शराबे से वह दूर ही रहेंगे। सायरा के मुताबिक बढ़ती उम्र के चलते दिलीप कुमार की रोगों से लड़ने की क्षमता बहुत कम हो गई है। वह थोड़ा बहुत घूमते फिरते हैं और फिर वापस अपने कमरे में लौट जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip kumar birthday celebration cancelled because of his two brothers death and corona
दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala

ऐसे में लोगों का बाहर से आकर उनसे मिलना, पास आकर या गले लगकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देना खतरे से खाली नहीं है। हर साल अपने जन्मदिन का जश्न मनाने वाले दिलीप कुमार के इस साल कोई जश्न न मनाने का सबसे बड़ा कारण तो यही है कि इस महामारी की ही वजह से इस साल अपने दो भाइयों एहसान और असलम को उन्होंने खोया है। 

Dilip kumar birthday celebration cancelled because of his two brothers death and corona
शायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : file photo

भाइयों को खोने का गम बहुत बड़ा है इसलिए दिलीप नहीं चाहते कि इसी साल किसी भी प्रकार का जश्न हो। सायरा ने यह भी बताया कि दिलीप साहब की हालत कुछ ठीक नहीं रहती। उम्र का तकाजा है इसलिए कुछ न कुछ बीमारी लगी ही रहती है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भी एहतियात बरती जा रही है।

विज्ञापन
Dilip kumar birthday celebration cancelled because of his two brothers death and corona
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : social media

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर (अब पाकिस्तान में) में हुआ। उनके नाम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड रहा है। साल 1994 में भारत सरकार ने उन्हें सिनेमा के सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। पाकिस्तान का सबसे बड़ा पुरस्कार निशान ए इम्तियाज भी दिलीप कुमार को मिल चुका है। देश के सर्वोच्चन नागरिक सम्मानों में पद्मभूषण और पद्मविभूषण पुरस्कार पा चुके दिलीप कुमार साल 2000 से 2006 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

पढ़ें: इन सात सितारों के लिए 2020 रहा बेहद खास, शादी कर बसाया घर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed