दक्षिण भारतीय फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला नौ दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गई हैं। निहारिका ने बिजनेसमैन चैतन्य जेवी संग सात फेरे लिए। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उन्होंने राजस्थान के उदयपुर के उदय विलास पैलेस को चुना जहां दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के कई जाने पहचाने चेहरे पहुंचे।
Niharika Konidela Wedding: निहारिका कोनिडेला और चैतन्य ने लिए सात फेरे, देखें उदयपुर में हुई शाही शादी की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से निहारिका की प्री वेडिंग सेरेमनी शुरू है सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं। शादी में निहारिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी। इसके साथ उन्होंने प्रिटेंड ब्लाउज कैरी किया। साथ ही मैचिंग हैवी ज्वैलरी उन पर खूब फब रहे थे।
वहीं चैतन्य की बात करें तो उन्होंने ब्राउन और गोल्डन कलर की शेरवानी कैरी की। जो कि निहारिका की साड़ी से मैच करता हुआ था। इसके साथ उन्होंने सफेद पगड़ी पहनी थी। तस्वीरों में निहारिका और चैतन्य परफेक्ट कपल लग रहे हैं।
A post shared by Celebrity corner (@celebrity_corner_official)
निहारिका और चैतन्य की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वे अपने रिश्तेदारों से घिरे बैठे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शादी की कोई रस्म निभाई जा रही है।
A post shared by Celebrity corner (@celebrity_corner_official)
इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए चिरंजीवी, राम चरण और अल्लू अर्जुन प्राइवेट जेट से उदयपुर पहुंचे। निहारिका अभिनेता और निर्माता नागेंद्र बाबू की बेटी हैं, जो चिरंजीवी के भाई हैं। सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन निहारिका के कजिन हैं। चैतन्य गुंटूर आईजी जे. प्रभाकर राव के बेटे हैं।
A post shared by Celebrity corner (@celebrity_corner_official)

कमेंट
कमेंट X