{"_id":"5c7e2a2dbdec2214380c1e56","slug":"dilip-kumar-granddaughter-sayesha-saigal-will-married-south-actor-arya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 साल की ये एक्ट्रेस करने वाली हैं 17 साल बड़े एक्टर से शादी, बॉलीवुड के सुपरस्टार की हैं नातिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 साल की ये एक्ट्रेस करने वाली हैं 17 साल बड़े एक्टर से शादी, बॉलीवुड के सुपरस्टार की हैं नातिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 05 Mar 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sayesha Saigal
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा सयेशा सैगल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह अपने से 17 साल बड़े साउथ सिनेमा के एक्टर आर्या से शादी करने वाली हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
Sayesha Saigal
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सयेशा सैगल और आर्या की मुलाकात फिल्म गजनीकांत की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। खबरों की मानें तो सयेशा और आर्या ने मार्च में ही शादी करने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने अभी तक तारीख की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Sayesha Saigal
- फोटो : social media
खबर है कि इन दोनों की शादी की सभी रस्में हैदराबाद में की जाएंगी। सयेशा सैगल के परिवार की बात करें तो वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हैं। उनके पिता जाने-माने अभिनेता और प्रोड्यूसर सुमित सहगल हैं। सयेशा सैगल का जन्म 12 अगस्त 1997 को मुंबई में हुआ था।
सयेशा सैगल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। और अक्सर अपनी तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। वहीं बात करें अभिनेत्री के होने वाली पति आर्या की तो उनकी उम्र अभी 38 साल है। उनका जन्म 11 दिसबंर 1980 में हुआ था। वह एक अच्छे एक्टर के साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं।
सयेशा सैगल और आर्या ने साउथ की कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन दिनों यह दोनों अपनी आने वाली फिल्म Kaapaan की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन केवी आनंद कर रहे हैं। फिल्म में सयेशा सैगल और आर्या के अलावा सूर्या और मोहनलाल जैसी कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।