सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार ने ज्वाइन किया फेसबुक, शेयर किया इमोशनल वीडियो

amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Wed, 12 Apr 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar joins facebook, shares an emotional video with wife Saira Banu
दिलीप कुमार
बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने फेसबुक पर डेब्यू किया है और डेब्यू के साथ ही उन्होंने उस पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी इमोशनल करने वाला है।


इस वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी सायरा बानो दिलीप कुमार से बात करवाने की कोशिश कर रही हैं।

दिलीप कुमार के हाथ में बिस्कुट है और वो धीरे-धीरे आंखे बंद कर उसे खा रहे हैं, लेकिन सायरा बानो की लाख कोशिशों के बावजूद भी वो बोल नहीं पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - हीरो से 'बात ना बनी' तो डायरेक्टर ने जड़ा था हीरोइन के मुंह पर जोरदार तमाचा
Trending Videos
Dilip Kumar joins facebook, shares an emotional video with wife Saira Banu
दिलीप कुमार
इस वीडियो पर कैप्शन लिखा है - 'पीठ में बहुत बुरा दर्द है लेकिन एक कप चाय को कभी मना नहीं कहा जा सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar joins facebook, shares an emotional video with wife Saira Banu
दिलीप कुमार - फोटो : Filmfare
एक दिन पहले ही दिलीप कुमार को पंजाब असोसिएशन की तरफ से लिविंग लेजेंड लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। चूंकि दिलीप कुमार चल-फिर पाने की स्थिति में नहीं हैं इसलिए उन्हें ये सम्मान उनके घर पर ही दिया गया।

ये भी पढ़ें - FlashBack : एक गलत रोल ने इस हीरोइन का करियर कर डाला तबाह, रातों रात हुई फ्लॉप
 
Dilip Kumar joins facebook, shares an emotional video with wife Saira Banu
दिलीप कुमार
'मुगल-ए-आजम', 'देवदास', 'गंगा-जमुना', 'राम और श्याम',  'मधुमती' और 'कर्मा' जैसी यादगार फिल्में देने वाले दिलीप कुमार 1998 में पिछली बार किसी फिल्म में नजर आए थे और तभी से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। अपनी जबरदस्त अभिनय क्षमता की वजह से कई अवॉर्ड जीत चुके दिलीप कुमार का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।

​ये भी पढ़ें - शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल ?
 
विज्ञापन
Dilip Kumar joins facebook, shares an emotional video with wife Saira Banu
दिलीप कुमार - फोटो : self
फिल्मों से दूर होने के बाद और बढ़ती उम्र के साथ दिलीप कुमार की तबियत भी बिगड़ने लगी। कई बार इंफेक्शन और बाकी बीमारियों के चलते वो अस्पताल में भी भर्ती रहे। एक बार तो उनकी मौत की अफवाह भी उड़ी जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। लेकिन 94 साल की इस उम्र में भी दिलीप कुमार के चेहरे की वो मासूमियत और क्यूट छवि आज भी जिंदा है।

​ये भी पढ़ें - धर्मेंद्र को ब‌िना बताए डायरेक्टर ने बना डाली अडल्ट मूवी, सीन देख सनी के उड़ गए थे होश
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed