बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने आज यानी 7 जुलाई 2021 को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके करीबी मित्र फैजल फारुखी ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी साझा की थी। दुनियाभर से लोग दिलीप साहब को श्रद्धांजलि दे रहे हैं वहीं उनके साथ परछाई की तरह साथ रहने वालीं उनकी पत्नी सायरा बानो के लिए इस दुख से उबर पाना आसान नहीं होगा। सायरा बानो और दिलीप कुमार का रिश्ता दुनिया के सामने एक मिसाल है। ना जाने अपने जीवन में कितने उतार-चढ़ाव देखे लेकिन कुछ भी उन्हें एक-दूसरे से जुदा नहीं कर सका।
यादों में ट्रेजेडी किंग: 'दिलीप साहब खुद बच्चे जैसे हैं', संतान ना होने के सवाल पर सायरा बानो ने दिया था जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसको लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई गईं। कुछ ने ये तक कह डाला कि सायरा मां नहीं बन सकतीं इसलिए इनके जीवन में संतान सुख नहीं है। लेकिन कहते हैं ना सच बहुत लंबे समय तक छुपता नहीं। इस राज से उनकी जीवनी 'Dilip Kumar: The Substance and the Shadow' में पर्दा उठा। दिलीप साहब ने इसमें खुद साझा किया था कि 1972 में सायरा गर्भवती थीं लेकिन आठवें महीने में उनका ब्लडप्रेशर हाई हो गया और डॉक्टर बच्चे को नहीं बचा सके। इस घटना को दोनों ने भगवान की इच्छा माना और संतान के बारे में फिर कभी सोचा ही नहीं।
दिलीप साहब और सायरा बानो का रिश्ता सिखाता है कि संतान ही जोड़े के जीवन में सबकुछ नहीं होती है। जब पति-पत्नी जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने और प्यार करने का वादा करते हैं, तो इस तरह के दुख का भी वो मिलकर सामना करते हैं और इससे उबरकर अपने रिश्ते को और मजबूती देते हैं।
अपने बच्चे को खोने के बाद सायरा बानो और दिलीप कुमार टूटे जरूर लेकिन अपने रिश्ते पर आंच नहीं आने दी। यहां तक कि एक इंटरव्यू में जब सायरा से पूछा गया था कि क्या उन्हें परिवार में बच्चे नहीं होने का मलाल नहीं? तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि 'हमारी शादी मेरे लिए जिंदगी में सबसे ज्यादा अहमियत रखती है। मुझे बच्चे की कमी महसूस नहीं होती क्योंकि दिलीप साहब खुद दिल से बच्चे जैसे हैं।'
दिलीप साहब और सायरा बानो की जिंदगी में भले ही खुद की संतान नहीं थी लेकिन उन्होंने अपने प्यार से परिवार के दूसरे बच्चों पर जमकर लुटाया। एक इंटरव्यू में दिलीप कुमार ने कहा था 'मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं, लेकिन इस बारे में सोचने का समय कहां है? मेरे और सायरा के परिवार में करीब 30 बच्चे हैं और वे मुझे अपनी शरारतों के कारण पूरे समय व्यस्त रखते हैं। वे इतनी ऊर्जा से भरे हुए हैं कि मैं उन्हें संभालते-संभालते थक जाता हूं।'