{"_id":"60e535a18ebc3e54980806b4","slug":"dilip-kumar-funeral-today-at-5-pm-juhu-qabrastan-at-santacruz-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dilip Kumar Funeral: शाम पांच बजे सुपुर्द-ए-खाक होंगे दिलीप कुमार, अंतिम विदाई देने पहुंच रहे सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dilip Kumar Funeral: शाम पांच बजे सुपुर्द-ए-खाक होंगे दिलीप कुमार, अंतिम विदाई देने पहुंच रहे सितारे
दिलीप कुमार ने आज मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके जाने की खबर से देशभर में शोक की लहर है। बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता, सभी लगातार अपना दुख जता रहे हैं। अब दिलीप साहब से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से फैंस को बताया गया है कि आज शाम पांच बजे जूहू कब्रिस्तान में दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक होंगे।
दिलीप कुमार का इलाज करने वाले डॉ. जलील पारकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया, 'हमने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। हम चाहते थे कि वो 100 साल पूरे करे। सायरा बानो भी सुबह अस्पताल में थीं। उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके जैसा शख्स शायद ही कभी बॉलीवुड में पैदा होगा। उन्होंने देश का नाम दुनिया में रौशन किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
Burial today at 5:00 PM. Juhu Qabrastan at Santacruz Mumbai.
इसी कब्रिस्तान में मोहम्मद रफी, मधुबाला, मजरूह सुल्तानपुरी सहित कई बड़े सेलिब्रिटीज को सुपुर्द-ए-खाक किया जा चुका है। उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से घर लाया जा चुका है। जहां सितारे अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। विद्या बालन अपने पति के साथ दिलीप साहब के घर के बाहर दिखाई दीं।
3 of 5
शबाना आजमी
- फोटो : PTI
अभिनेत्री शबाना आजमी दिलीप साहब को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंची हैं। पुलिस का कहना है कि अंतिम दर्शन के लिए सिर्फ सेलिब्रिटीज को अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। ऐसा कोरोना को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से सुबह 8 बजे उनके निधन की जानकारी ट्वीट की गई। यह ट्वीट उनके पारिवारिक मित्र फैसल फ़ारूकी की ओर से किया गया। दिलीप साहब ट्रेजेडी किंग के साथ ऑलराउंडर एक्टर भी कहे जाते थे। 25 साल की उम्र में वे देश के नंबर वन एक्टर के रूप में स्थापित हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। बॉलीवुड में वे ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर थे। दिलीप कुमार ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।