पीएम से मिलने दिल्ली आ सकती हैं सायरा बानो
सायरा बानो से लेकर दीपिका पादुकोण तक, बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख से आगे निकलीं दीपिका
फिल्म वेबसाइट IMBD ने भारतीय सिनेमा के टॉप 10 सितारों की लिस्ट जारी की है। जिसके मुताबिक दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में केवल एक फिल्म करने के बावजूद शाहरुख खान को पछाड़ दिया है। यह सूची IMBD प्रो स्टार मीटर रैंकिंग का प्रयोग कर जारी की गई। लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान को दूसरा स्थान मिला है, जिसके बाद आमिर खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, कटरीना कैफ, कुब्रा सैत, इरफान खान, राधिका आप्टे और अक्षय कुमार का नाम है। दीपिका की निजी जिंदगी की बात करें तो हाल ही में उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कोमो में शादी की।
पढ़ें: शादी के बाद दीपिका पादुकोण पहुंचीं टॉप पर, शाहरुख ही नहीं सलमान-आमिर को भी दे दी पटखनी
करण जौहर ने 2019 और 2020 में बनने वाली फिल्मों की योजनाओं में 'शुद्धि' को भी शामिल किया है। करण ने प्रभास के साथ 'शुद्धि' के मामले को आगे बढ़ाया है। सूत्र बताते हैं कि प्रभास ने शुद्धि के प्रोजेक्ट को लेकर कुछ समय मांगा है।
पढ़ें: करण जौहर संग प्रभास का होगा बॉलीवुड डेब्यू, 3 एक्टर के ठुकराने के बाद 'बाहुबली' ने अपनाई यह फिल्म
बिग बॉस 12 के फिनाले में कुछ ही समय बाकी है उससे पहले सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बिग बॉस ने घरवालों को अगला टास्क बीबी फायर ब्रिगेड दिया, जिसमें तीन राउंड होने हैं। टास्क के दौरान श्रीसंथ और दीपिका के भाई-बहन के रिश्ते पर बात आ गई है।
पढ़ें: बिग बॉस: रेस टू फिनाले में दगाबाज निकलीं दीपिका, भाई श्रीसंथ के पीठ में घोंपा धोखे का खंजर
डॉयरेक्टर रीमा दास की फिल्म 'द विलेज रॉकस्टार’ ऑस्कर की रेस से बाहर हो चुकी है। फिल्म ने ऑस्कर में नॉमिनेट होने से पहले ही राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया था। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंस ने अगले राउंड में जा रही फिल्मों की घोषणा की थी लेकिन रीमा की फिल्म 9 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाई।
पढ़ें: भारत के लिए झटका, रीमा की फिल्म 'द विलेज रॉकस्टार’ ऑस्कर की रेस से बाहर