फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से अपनी शादी की 54वीं सालगिरह नहीं मनाएंगे दिलीप कुमार, पत्नी सायरा बानो ने दी जानकारी

Fri, 09 Oct 2020 05:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 09 Oct 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar will not celebrate his 54th wedding anniversary with Saira Banu in this year due to lost his two brothers Ehsan Khan and Aslam Khan
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : twitter: @TheDilipKumar

बॉलीवुड की दिग्गज जोड़ियों में से एक दिलीप कुमार और सायरा बानो इस साल अपनी शादी की सालगिरह नहीं मनाने वाले हैं। इन दोनों की सालगिरह 11 अक्तूबर को होती हैं। इस बार दिलीप कुमार और सायरा बानो अपनी 54वीं सालगिरह मनाने वाले थे, लेकिन उन्होंने इस बार इसको न मनाने का फैसला किया है। साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताई है। 

Dilip Kumar will not celebrate his 54th wedding anniversary with Saira Banu in this year due to lost his two brothers Ehsan Khan and Aslam Khan
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : twitter: @TheDilipKumar

दरअसल कोरोना महामारी की वजह से इस साल दिलीप कुमार ने अपने दो छोटे भाइयों एहसान और असलम खान को खो दिया। ऐसे में दिलीप कुमार ने इस साल अपनी शादी की सालगिरह मनाने से मना कर दिया है। इस बात की जानकारी सायरा बानो ने पति दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से दी है। सायरा बानो सोशल मीडिया के जरिए दिलीप कुमार की सेहत के बारे में भी फैंस को जानकारी देती रहती हैं। 

Dilip Kumar will not celebrate his 54th wedding anniversary with Saira Banu in this year due to lost his two brothers Ehsan Khan and Aslam Khan
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : file photo

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, '11 अक्तूबर, हमेशा मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन होता है। दिलीप साहब ने इस दिन मुझसे शादी की और मेरे सपनों को साकार किया, लेकिन इस साल हम कोई जश्न नहीं मना रहे हैं क्योंकि आप सभी जानते हैं हमने अपने दो भाइयों एहसान भाई और असलम भाई को खो दिया है'। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar will not celebrate his 54th wedding anniversary with Saira Banu in this year due to lost his two brothers Ehsan Khan and Aslam Khan
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : file photo

इसके बाद सायरा बानो ने अपने अगले ट्वीट में कोरोना महामारी की वजह अपनों की जिंदगी गंवा चुके लोगों के लिए लिखा, 'कोविड-19 ने करोड़ों लोगों की जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी है। इस बीमारी ने लाखों लोगों की जान ले ली। मेरे प्यारे फैंस और सभी लोगों से अनुरोध है कि वह अपना ख्याल रखें। सभी लोग साथ रहें और सुरक्षित रहें, ईश्वर से यही कामना है।' 
 
विज्ञापन
Dilip Kumar will not celebrate his 54th wedding anniversary with Saira Banu in this year due to lost his two brothers Ehsan Khan and Aslam Khan
दिलीप कुमार के बगल में बैठे असलम खान - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर सायरा बानो के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों दिलीप कुमार ने सबसे पहले अपने भाई असलम खान को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद खो दिया। इसके 13 दिन बाद उनके दूसरे भाई एहसान खान का भी कोरोना वायरस की वजह से इंतकाल हो गया था। 

पढ़ें: एम्स की रिपोर्ट को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील पर भड़के चेतन भगत, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed