फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिहाना के कॉन्सर्ट में कुर्ता पायजामा पहनकर जाना चाहते हैं दिलजीत दोसांझ, पोस्ट साझा कर कही दिल की बात

Thu, 11 Feb 2021 08:38 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 11 Feb 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh dedicate song to Rihanna says I will attend your concert in Kurta Payjama
दिलजीत दोसांझ, रिहाना - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ पिछले काफी समय से किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसके चलते उनकी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत से कई बार तीखी बहस हो भी हो चुकी है। इतना ही नहीं दिलजीत ने हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने पर उनकी तारीफ भी की थी। साथ ही हॉलीवुड गायिका रिहाना के लिए उन्होंने रीरी गाने का आडियो भी रिलीज किया था। अब हाल ही में उन्होंने इस गाने का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर रिलीज कर दिया है। उन्होंने ये गाना रिहाना को समर्पित किया है।

Diljit Dosanjh dedicate song to Rihanna says I will attend your concert in Kurta Payjama
दिलजीत दोसांझ - फोटो : Instagram

बता दें कि किसान आंदोलन मामले पर हॉलीवुड गायिका रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा था कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे। इसके बाद से ही हॉलीवुड की दूसरी हस्तियों ने भी इस मामले में ट्वीट किया था और उनके ट्वीट्स ने बॉलीवुड में खलबली मचा दी थी। उस वक्त दिलजीत और दूसरे सितारों ने भी हॉलीवुड की हस्तियों के ट्वीट पर समर्थन जाहिर किया था। अब दिलजीत ने रिहाना को लेकर ये म्यूजिक वीडियो समर्पित किया है। इसमें रिहाना के क्लिप्स का इस्तेमाल किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

Diljit Dosanjh dedicate song to Rihanna says I will attend your concert in Kurta Payjama
दिलजीत दोसांझ, रिहाना - फोटो : Instagram

इस म्यूजिक वीडियो को साझा करते हुए दिलजीत ने लिखा, 'तेरे कॉन्सर्ट में आउंगा कुर्ता पायजामा पहन कर'। इसके साथ ही दिलजीत ने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। बता दें कि इस गाने में दिलजीत ने रिहाना के लिए प्यार और सम्मान दिखाया है। वहीं दिलजीत इससे पहले कायली जेनर और करीना कपूर को समर्पित करते हुए भी गाना बना चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh dedicate song to Rihanna says I will attend your concert in Kurta Payjama
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

दिलजीत के इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया है, लेकिन बहुत से यूजर इस बात का कड़ा विरोध भी जता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'सही या गलत के खिलाफ आवाज उठाना बुरी बात नही है, लेकिन दूसरों को हमारे देश से जुड़े मुद्दे में शामिल करना ठीक बात नहीं 'हैं। बता दें कि इससे पहले रिहाना के आडियो रिलीज करने पर कंगना रणौत ने भी दिलजीत पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh dedicate song to Rihanna says I will attend your concert in Kurta Payjama
दिलजीत दोसांझ और कंगना रणौत - फोटो : फाइल

कंगना के ट्वीट का जवाब देते हुए दिलजीत ने कहा था, 'ऐसे गाने तो आधे घंटे में बना लेते है हम। तुझ पर बनाने का दिल नहीं करता। मिनट तो 2 ही लगेंगे। हर जगह तो तुझे बोलना होता है। जा यार बोर ना कर अपना काम कर'। बता दें कि कंगना ने दिलजीत को रिहाना के गाने बनाने के लिए लिब्रू कहकर पुकारा था जिसके बाद दिलजीत और कंगना में ट्विटर वॉर शुरू हो गई थी। फिलहाल इस गाने पर कंगना की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed