फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्कर 2021 के लिए चयनित फिल्में और किसानों पर सोनाक्षी की कविता, पांच खबरें

Thu, 11 Feb 2021 06:16 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 11 Feb 2021 06:16 AM IST
विज्ञापन
Top news and gossips of bollywood Feb 11th Armaan Jain Kangana Oscar 2021 and Sonakshi Sinha
अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
अरमान जैन पर ईडी का शिकंजा

रिपोर्ट के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने अरमान जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है। ईडी ने मंगलवार को उनके मामा राजीव कपूर के निधन के कुछ घंटे पहले ही अरमान के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा था। जांच के दौरान ईडी को निजी फर्म से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अरमान जैन के लिंक के कुछ सबूत मिले थे। 

कपूर खानदान पर एक और आफत, रणबीर कपूर से फुफेरे भाई अरमान जैन पर कसा ईडी का शिकंजा

 
Top news and gossips of bollywood Feb 11th Armaan Jain Kangana Oscar 2021 and Sonakshi Sinha
ऑस्कर अवार्ड - फोटो : Social media
ऑस्कर 2021 में इन फिल्मों को मिली जगह
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने आगामी ऑस्कर के लिए नौ श्रेणियों के लिए फिल्मों की घोषणा की है। पुरस्कार श्रेणियों में डॉक्यूमेंट्री फीचर (15), डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट (10), इंटरनेशनल फीचर (15), मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग (10), ओरिजनल स्केल (15), ओरिजनल सॉन्ग (15), लाइव शॉर्ट फिल्म (10), एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म (10), लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म (10) और विजुअल इफेक्ट (10) की फिल्में चुनी गई हैं।

ऑस्कर 2021 में इन फिल्मों को मिली जगह, रेस में पहुंची एकता कपूर और ताहिरा कश्यप की फिल्म 'बिट्टू'

 
Top news and gossips of bollywood Feb 11th Armaan Jain Kangana Oscar 2021 and Sonakshi Sinha
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
कंगना रणौत ने बिना शर्त बीएमसी के खिलाफ वापस ली याचिका
अभिनेत्री कंगना रणौत की ओर से बीएमसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर याचिका को वापस ले लिया है।  कोर्ट में कंगना ने बताया कि वह अवासीय फ्लैटों में कथित अनियमितता के संबंध में मुंबई नगर निकाय में नियमितीकरण का आवेदन दायर करेंगी। कंगना के वकील बीरेंद्र सराफ ने दिसंबर 2020 में कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील को वापस लेने का अनुरोध किया।

कंगना रणौत ने बिना शर्त बीएमसी के खिलाफ वापस ली याचिका, बताई ये वजह

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top news and gossips of bollywood Feb 11th Armaan Jain Kangana Oscar 2021 and Sonakshi Sinha
विकास गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
विकास खोकर पर मानहानि का मुकदमा करेंगे विकास गुप्ता
बिग बॉस फेम विकास गुप्ता विकास खोकर पर मानहानि का मुकदमा करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अन्य दो स्टार्स को कल तक माफी मांगने को भी कहा है। बता दें कि रियलिटी शो रोडीज के विजेता रहे विकास खोकर ने एक इंटरव्यू के दौरान विकास गुप्ता पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने उनसे उनके प्राइवेट पार्ट्स की फोटोज मांगी थीं।

'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता इस शख्स पर कर रहे मानहानि का मुकदमा, इन दो स्टार्स से भी माफी मांगने को कहा

 
विज्ञापन
Top news and gossips of bollywood Feb 11th Armaan Jain Kangana Oscar 2021 and Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
किसानों के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने पढ़ी कविता
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने किसानों के लिए एक कविता पढ़ी है जो खूब वायरल हो रही है। उन्होंने किसानों के लिए वरद भटनागर द्वारा लिखी गई इस बेहद भावुक कविता को पढ़ते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस कविता का शीर्षक है 'क्यों'।

किसानों के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने पढ़ी भावुक कविता, बोलीं- बूढ़ी आखों, नन्हें कदमों ने क्यों दंगे भड़काए हैं
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed