फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने खुद को बताया 'सेक्सी' तो मच गया बवाल, पूरा मामला जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Tue, 13 Sep 2022 01:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 13 Sep 2022 01:26 PM IST
सार

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी एक तस्वीर और उसके कैप्शन को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेता की एक तस्वीर पर लिखे कैप्शन को एक न्यूज पोर्टल ने इस तरह बदल दिया कि हर तरफ इसके चर्चे हो रहे हैं।

विज्ञापन
diljit dosanjh photo caption wrong interpretation went viral on internet singer reacts in hilarious way
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी एक तस्वीर और उसके कैप्शन को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेता की एक तस्वीर पर लिखे कैप्शन को एक न्यूज पोर्टल ने इस तरह बदल दिया कि हर तरफ इसके चर्चे हो रहे हैं। इस एक गलतफहमी के चलते अब सोशल मीडिया पर सब दिलजीत के मजे ले रहे हैं। ऐसे में अब खुद सिंगर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस गलतफहमी दूर किया।

diljit dosanjh photo caption wrong interpretation went viral on internet singer reacts in hilarious way
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने उस न्यूज पोर्टल को शेयर किया जिसमें अंग्रेजी में लिखा गया था-दिलजीत दोसांझ ने कहा कि 'मैं होर्नी हूं और मैं ये जानता हूं।' इसके साथ ही अभिनेता ने कैप्शन में पंजाबी में लिखा कि 'गल सेक्सी दी हो रही सी, होर्नी किथों आ गया' यानी 'मैं बात तो सेक्सी की कर रहा था पर होर्नी कहां से आ गया।'

diljit dosanjh photo caption wrong interpretation went viral on internet singer reacts in hilarious way
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

दरअसल, दिलजीत ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्टर अपने डोले दिखाते नजर आ रहे हैं। साथ ही तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक इंग्लिश गाने की लाइन भी लिखी। इसमें लिखा था- 'आइ एम सेक्सी एंड आइ नो इट।' दिलजीत के इसी कैप्शन के अर्थ को गलत लेते हुए एक पोर्टल ने होर्नी वाली बात लिख दी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
diljit dosanjh photo caption wrong interpretation went viral on internet singer reacts in hilarious way
दिलजीत दोसांझ - फोटो : Instagram

दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'गुड न्यूज' और 'उड़ता पंजाब' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर दिलजीत अब जल्द फिल्म 'जोगी' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 1984 में हुए सिख दंगों पर आधारित है। फिल्म 16 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed