फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Fake Box Office Report: 105 या फिर 140 करोड़...आखिर कितनी हुई ब्रह्मास्त्र की कमाई? समझिए पूरा गणित

Tue, 13 Sep 2022 01:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 13 Sep 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
Are Dharma Production Karan Johar Showing Fake Brahmastra box office collection Know the mathematics behind it
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आखिर रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है? इसका सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। विभिन्न स्रोतों से फिल्म की कमाई के अलग-अलग आंकड़ सामने आ रहे हैं। जिसकी वजह से आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने भी करण जौहर पर निशाने साधते हुए इन आंकड़ों को 'फेक' बताया है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या सच में ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े झूठे हैं? क्या सच में लोगों को फेक कलेक्शन दिखाकर भ्रमित किया जा रहा है? आइए समझते हैं पूरा गणित...

Are Dharma Production Karan Johar Showing Fake Brahmastra box office collection Know the mathematics behind it
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलेक्शन का डेटा निकालना क्यों बना चुनौतीपूर्ण?
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और शाहरुख खान के कैमियो के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने हिंदी पट्टी, तेलुगू केंद्रों के साथ-साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है। भाषाओं और देशों के इस मिश्रण की वजह से ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन का डेटा निकालने काफी चुनौतीपूर्ण बना गया है।

Are Dharma Production Karan Johar Showing Fake Brahmastra box office collection Know the mathematics behind it
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेट और ग्रॉस में क्या अंतर है?
ब्रह्मास्त्र के निर्माता करण जौहर पर निशाना साधते हुए कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, वह नेट के बजाय फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन क्यों दिखा रहे हैं। अभिनेत्री के इस आरोप के बाद, लोग ग्रॉस और नेट कलेक्शन के बीच का अंतर जानने की कोशिश कर रहे हैं। आइए हम समझाते हैं... ग्रॉस कलेक्शन, फिल्म की टिकट बिक्री से की गई कुल कमाई को संदर्भित करता है। नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सरकार द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के करों को कुल कमाई से काटने के बाद जितना कलेक्शन होता है, उसे नेट कलेक्शन कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Are Dharma Production Karan Johar Showing Fake Brahmastra box office collection Know the mathematics behind it
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तो असल में कितनी हुई है ब्रह्मास्त्र की कमाई?
सोमवार को BoxOfficeIndia.com ने बताया कि ब्रह्मास्त्र ने अपने पहले वीकएंड में 105 करोड़ रुपये कमाए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk ने बताया कि फिल्म ने भारत में तीन दिनों में 140 करोड़ रुपये कमाए हैं। दोनों में अंतर यह है कि बॉक्स ऑफिस इंडिया.कॉम ने केवल ब्रह्मास्त्र के हिंदी संस्करण का कलेक्शन बताया है वहीं सकनिल्क ने सभी संस्करणों का ग्रॉस कलेक्शन जारी किया है है। कोई हेरफेर नहीं है, बस अलग-अलग इंडस्ट्री अलग-अलग पैटर्न का पालन करती हैं। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक दुनिया भर में कुल 225 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसका मतलब यह नहीं है कि निर्माताओं या वितरकों ने भी इतना कमाया है। अभी इस कलेक्शन में से वितरकों और सरकार को दिए जाने वाले कर की कटौती की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed