{"_id":"632035e07457f2542863396d","slug":"tusshar-kapoor-naseeruddin-shah-movie-maarrich-release-date-announced-film-will-hit-theaters-december-this-yea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maarrich: इंतजार खत्म! तुषार कपूर की 'मारीच' इस दिन होगी रिलीज, जानिए कहां देख सकेंगे?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maarrich: इंतजार खत्म! तुषार कपूर की 'मारीच' इस दिन होगी रिलीज, जानिए कहां देख सकेंगे?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तुषार कपूर
- फोटो : instagram/tusshark89
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता तुषार कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मारीच' को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से उन्होंने अपनी इस फिल्म का एलान किया है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। एक्टर की इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषार कपूर की यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। तुषार कपूर के अलावा फिल्म में नसीरूद्दीन शाह भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि बतौर प्रोड्यूसर यह तुषार कपूर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह अक्षय कुमार अभिनीत 'लक्ष्मी' में बतौर प्रोड्यूसर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
2 of 4
Tusshar Kapoor-Naseeruddin Shah
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का निर्देशन ध्रुव लाथर कर रहे हैं और फिल्म को लिखा भी उन्होंने ही है। इस फिल्म में तुषार कपूर पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर तुषार कपूर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है, 'यह फिल्म कई वजहों से मेरे दिल के बेहद करीब है। 'लक्ष्मी' के बाद 'मारीच' बतौर प्रोड्यूसर मेरी दूसरी फिल्म है। काफी लंबे वक्त बाद मैं नसीरुद्धीन शाह साहब के साथ काम करने जा रहा हूं।'
3 of 4
तुषार कपूर
- फोटो : Social media
तुषार कपूर ने कहा, 'इस फिल्म को करते हुए अलग-अलग पड़ाव पर मुझे कई तरह की चुनौतियां मिलीं। मैंने पहले जितनी भी फिल्में की हैं, यह उन सबसे अलग है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को मेरा नया शेड पसंद आएगा। इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।' बता दें कि यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तुषार कपूर
- फोटो : instagram/tusshark89
तुषार कपूर जहां इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे, वहीं नसीरुद्दीन शाह फिल्म में एक कैथोलिक पादरी के अवतार में नजर आएंगे। आपको बता दें कि तुषार कपूर और नसीरुद्धीन शाह इससे पहले वर्ष 2011 में फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में साथ नजर आए थे। 'मारीच' का निर्माण एनएच स्टूडियोज और तुषार एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।