फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SS Rajamouli: महेश बाबू के साथ RRR जैसी ब्लॉकबस्टर देने जा रहे राजामौली, एक्शन-एडवेंचर से भरी होगी फिल्म

Tue, 13 Sep 2022 01:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 13 Sep 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
ss rajamouli reveals his new film genre is globetrotting action adventure with mahesh babu
एसएस राजामौली-महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली हमेशा से बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। राजामौली के लिए कहा जाता है कि किसी भी फिल्म के साथ उनका नाम ही काफी है। बाहुबली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके राजामौली के फैंस उनके नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फैंस के इंतजार पर विराम लगाते हुए राजामौली पहले ही बता चुके हैं कि वो साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक पैन इंडिया फिल्म लेकर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के जॉनर का खुलासा किया है। राजामौली एक बार फिर बाहुबली और आरआरआर जैसा धमाका करने जा रहे हैं।

ss rajamouli reveals his new film genre is globetrotting action adventure with mahesh babu
महेश बाबू, एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में राजामौली अमेरिका के एक फिल्म फेस्टिवल में नजर आए थे। जहां उनकी आरआरआर जैसी तमाम फिल्में दिखाई गई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी अगली फिल्म के जॉनर के बारे में खुलासा किया। राजामौली ने बताया कि उनकी अगली फिल्म एक ग्लोबट्रोटिंग एक्शन एडवेंचर होगी। इससे ये साबित होता है कि उन्होंने दुनियाभर में फिल्म की सेट की गई कहानी पर काम करना शुरू कर दिया है।

ss rajamouli reveals his new film genre is globetrotting action adventure with mahesh babu
महेश बाबू, एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे ही ये खबर सामने आई ट्विटर पर एसएस राजामौली और महेश बाबू ट्रेंड करने लगा था। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। राजामौली ने पहले ही बता दिया था कि वो महेश बाबू के साथ फिल्म करेंगे और इसकी शूटिंग आरआरआर के बाद शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ss rajamouli reveals his new film genre is globetrotting action adventure with mahesh babu
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

राजामौली की पिछली फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में थे। फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आए थे। इसके पहले उन्होंने प्रभास के साथ बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी बेहतरीन फिल्में भी दी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed