फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत के ट्वीट के बाद ट्रेंड हुआ ‘दिलजीत किधर है’, जवाब देने में पीछे नहीं रहे गायक

Sat, 12 Dec 2020 02:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Dec 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh reply after Kangana Ranaut ask where is Diljit
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : twitter@KanganaTeam, instagram/diljitdosanjh

कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिलजीत दोसांझ जरूर शांत थे लेकिन कंगना की ओर से लगातार बयानबाजी जारी है जिसके बाद अब गायक ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया है।

Diljit Dosanjh reply after Kangana Ranaut ask where is Diljit
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना रणौत के ट्वीट के बाद ट्विटर पर ऐसा माहौल बना कि कुछ ही समय में 'दिलजीत कित्थे आ' (#Diljit_Kitthe_Aa) ट्रेंड करने लगा। यही नहीं कंगना ने खुद भी #Diljit_Kitthe_Aa का इस्तेमाल किया।हर कोई जानना चाह रहा था कि अब दिलजीत क्या जवाब देते हैं।

Diljit Dosanjh reply after Kangana Ranaut ask where is Diljit
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह पीले रंग की साड़ी पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'हैदराबाद में 12 घंटे की शूटिंग के बाद एक चैरिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हुई। मैं पीले रंग की ड्रेस में कैसी दिख रही हूं? इसके अलावा #Diljit_Kitthe_aa? हर कोई ट्विटर पर यहां उसकी तलाश कर रहा है।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh reply after Kangana Ranaut ask where is Diljit
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

कंगना के इस तंज पर दिलजीत ने मजेदार पलटवार किया और उन सभी लोगों को जवाब दिया जो जानना चाह थे कि दिलजीत किधर हैं। गायक ने अपना जवाब देते हुए पूरा रुटीन साझा किया। दिलजीत ने लिखा- ‘सुबह उठा, फिर जिम गया, पूरे दिन बहुत काम किया और अब सोने जा रहा हूं। ये मेरा पूरे दिन का शेड्यूल है।‘
 

 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh reply after Kangana Ranaut ask where is Diljit
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter

किसान आंदोलन को लेकर बीते दिनों कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच खूब बहस हुई थी। ट्विटर पर दोनों एक दूसरे से बुरी तरह भिड़ गए थे। मामला शांत ही पड़ा था कि कंगना ने फिर एक ट्वीट कर दिलजीत को 'लोकल क्रांतिकारी' बता दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed