फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन: दिलजीत दोसांझ का रिहाना के लिए तैयार किया गाना रिलीज, इसी पर भड़की थीं कंगना रणौत

Sat, 06 Feb 2021 04:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 06 Feb 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh RiRi Song Released Dedicated to International Pop Star Rihanna
दिलजीत दोसांझ और रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद भारत में चल रहे किसान आंदोलन की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। दिल्ली बॉर्डर पर जब से किसान आंदोलन शरू हुआ है तब से बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत और पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के बीच भी ट्विटर जंग जारी है। कंगना किसान बिल पर केंद्र सरकार के समर्थन में हैं तो वहीं दिलजीत कंगना का विरोध कर रहे हैं। रिहाना के ट्वीट के बाद तो इस जंग ने और भी रफ्तार पकड़ ली है। दिलजीत दोसांझ ने आज अपना एक नया गाना 'RIRI' रिलीज किया है जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Diljit Dosanjh RiRi Song Released Dedicated to International Pop Star Rihanna
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

दरअसल, पंजाब के मशूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना पर एक गाना बनाया है। बता दें कि रिलीज के तुरंत बाद ही यह गाना चल रहे विवादों में आग में घी डालने के बराबर काम कर रहा है।

Diljit Dosanjh RiRi Song Released Dedicated to International Pop Star Rihanna
रिहाना, दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

यह गाना पंजाबी में है और गाने के बोल में रिहाना का जिक्र किया गया है। Riri गाने के वीडियो में दिलजीत दोसांझ और रिहाना दोनों ही नजर आ रहे हैं लेकिन एक साथ नहीं। यह वीडियो अलग-अलग शॉट्स लगाकर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh RiRi Song Released Dedicated to International Pop Star Rihanna
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

दिलजीत ने गाने को शेयर करते हुए पंजाबी में एक कैप्शन भी लिखा है - ''तेरे कॉन्सर्ट आवा पा के कुर्ता पाजमा''। दिलजीत दोसांझ के इस गाने पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस गाने पर 7 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

विज्ञापन
Diljit Dosanjh RiRi Song Released Dedicated to International Pop Star Rihanna
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI

बता दें कि कंगना रणौत ने उनके नए गाने के रिलीज होने को लेकर कई आरोप भी लगाए थे। वह गाने में रिहाना के उल्लेख से चिढ़ गई थीं और दिलजीत पर ये सबसे कर के पैसे कमाने का आरोप लगा रही हैं। साथ ही कंगना ने उन्हें उनके नाम से ना बुलाकर 'Libru' कहकर पुकारा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed