बॉलीवुड पर इन दिनों हैलोवीन का खुमार छाया हुआ है। सितारे भूत जैसी शक्ल बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। सुहाना खान, सोनम कपूर, सनी लियोनी और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे अपना हॉरर लुक दिखा चुके हैं। लेकिन अब दिलजीत दोसांझ ने एक अलग ही अंदाज में लोगों डराने की कोशिश की है।
'द नन' बनकर भूत ने किया गिद्दा, दिलजीत दोसांझ के इस वीडियो को देख छूट जाएगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ फनी पोस्ट साझा करते हैं। फैंस को भी दिलजीत का ये अंदाज काफी पसंद आता है। इस वजह से दिलजीत ने हैलोवीन के मौके पर भी एक फनी वीडियो साझा किया, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
दिलजीत ने जो वीडियो साझा किया है उसमें एक शख्स ने मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'द नन' का गेटअप किया हुआ है। और यह शख्स पंजाब का मशहूर डांस फॉर्म गिद्दा करता नजर आ रहा है। इसका डांस इतना फनी है कि जिसे देखकर लोग खूब हंस रहे हैं। इसे साझा करते हुए दिलजीत ने लिखा है, हैपी हैलोवीन प्यारों।
View this post on Instagram
A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) on
बीते दिनों जब किसान जब कृषि बिल का विरोध कर रहे थे तो दिलजीत ने उनका समर्थन किया था। उन्होंने लिखा था, 'हम सभी किसान समुदाय के साथ खड़े हैं। पंजाब के सभी आयु वर्ग का हर व्यक्ति किसानों के साथ खड़ा है। लोग पास हुए बिल को सही कह रहे हैं, कम से कम किसानों से बात करने की कोशिश करें। जम्मू एवं कश्मीर में सरकारी भाषाओं से पंजाबी भाषा को हटा दिया गया है। ये लोगों के साथ क्या हो रहा है?'
बता दें कि दिलजीत दोसांझ अपने पंजाबी गानों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म 'उड़ता पंजाब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आखिरी बार में वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आए थे।
पीटी से बचने के लिए हंसल मेहता ने किया था ये गड़बड़झाला, अब खुद ही किया इस झूठ का खुलासा