सब्सक्राइब करें

पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी दिलजीत की 'सूरमा', तापसी भी नहीं चला पाईं कोई जादू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh Soorma film box office collection day 1
SOORMA
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन अपनी पकड़ बनाने में ढेर हो गई। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 'सूरमा' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाएगी लेकिन पहले दिन के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि 'सूरमा' का बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।
Trending Videos
Diljit Dosanjh Soorma film box office collection day 1
soorma
'सूरमा' फिल्म हॉकी के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में संदीप सिंह का किरदार मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं तो वहीं उनके साथ तापसी पन्नू अहम भूमिका में हैं। पहले दिन सिनेमाघरों में 30 से 35 फीसदी ऑक्यूपेसी दिखी जिसका 'सूरमा' के पहले दिन के कलेक्शन में थोड़ा बुरा असर जरूर दिखाई दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh Soorma film box office collection day 1
soorma
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'सूरमा' पहले दिन का कलेक्शन 3.25 करोड़  करीब रहा। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म लोगों को अपनी ओर खींचने में नाकामयाब रही।
 




 
Diljit Dosanjh Soorma film box office collection day 1
soorma
30 करोड़ के बजट वाली दिलजीत की 'सूरमा' को भारत में 1100 और वर्ल्डवाइड 335 स्क्रीन्स मिली हैं। यानी कि कुल मिलाकर 'सूरमा' को 1435 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।'सूरमा' से पहले बॉक्स ऑफिस पर खेल से संबंधित कई सारी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिसमें बायोपिक भी शामिल हैं। इस फिल्मों के नाम भाग मिल्खा भाग, मैरी कॉम और चक दे इंडिया हैं। इन सभी का कलेक्शन जोरदार रहा ऐसे में 'सूरमा' आने वाले दिनों में अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी या नहीं यह तो समय ही बताएगा।

 
विज्ञापन
Diljit Dosanjh Soorma film box office collection day 1
soorma
'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ के अलावा तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। 'सूरमा' को शाद अली ने डायरेक्ट किया है तो वहीं दीपक सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने प्रोड्यूस किया है। बॉलीवुड दिगग्जों ने 'सूरमा' की जमकर तारीफ की थी हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर ऐसा जरूर कहा जा सकता है कि पहले दिन 'सूरमा' दर्शकों को खींचने में असफल रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed