{"_id":"5b4d61c64f1c1b39748b53aa","slug":"diljit-dosanjh-soorma-film-box-office-collection-day-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलजीत की 'सूरमा' पर 'संजू' का दिखा बुरा असर, चौथे दिन के कलेक्शन से टूट सकता है फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलजीत की 'सूरमा' पर 'संजू' का दिखा बुरा असर, चौथे दिन के कलेक्शन से टूट सकता है फैंस का दिल
Tue, 17 Jul 2018 09:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
soorma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' की बॉक्स ऑफिस पर सुपरफास्ट कमाई जारी है। शुरुआत में इस फिल्म के तेवर कुछ ढीले दिखाई दे रहे थे लेकिन दूसरे दिन से 'सूरमा' ने जो रफ्तार पकड़ी वह थमने का नाम नहीं ले रही। वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद सोमवार को भी 'सूरमा' का कलेक्शन जबरदस्त रहा।हालांकि 'संजू' की कमाई की अपेक्षा 'सूरमा' पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
2 of 5
soorma
'सूरमा' की पहले दिन की कमाई से फैंस में थोड़ी निराशा जरूर थी लेकिन दूसरे दिन 'सूरमा' के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा गया। इसके बाद 'सूरमा' के कमाई का आंकड़ा लगातार मजबूती की ओर बढ़ता गया। 'सूरमा' फिल्म ने अब तक के कलेक्शन को देेखें तो रविवार को सबसे ज्यादा रहा।
3 of 5
SOORMA
'सूरमा' के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 3.25 करोड़,शनिवार को 57.81% की ग्रोथ कर 5.05 करोड़ और रविवार को 5.60 करोड़ रहा। वहीं सोमवार को सूरमा का कलेक्शन मिलाकर 17.85 के करीब पहुंच गया है। 'सूरमा' फिल्म का बजट 30 करोड़ है। ऐसे में अगर 'सूरमा' ने बॉक्स ऑफिस पर और रफ्तार नहीं पकड़ी तो इस फिल्म का बजट निकालना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
SOORMA
फिल्म 'सूरमा' की बात की जाए तो इस शुक्रवार रिलीज हुई इस फिल्म को भारत में 1100 और बाहर 335 स्क्रीन के साथ 1435 से ज्यादा स्क्रीन्स पर वर्ल्ड वाइड रिलीज की गई है। 'सूरमा' फिल्म हॉकी के महान खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक पर आधारित है। दिलजीत दोसांझ को स्क्रीन पर देखकर लगता है कि वो दिलजीत नहीं बल्कि संदीप सिंह हैं। संदीप सिंह की प्रेमिका के किरदार में तापसी का काम भी लाजवाब है।
विज्ञापन
5 of 5
soorma
दिलजीत दोसांझ ने संदीप सिंह के किरदार को बखूबी निभाया है। सच कहा जाए तो दिलजीत ने संदीप सिंह के किरदार में अपनी मासूमियत और फेस एक्स्प्रेशन से जान डाल दी है। जिसकी वजह से फिल्म में वास्तविकता झलकती है। फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ ने काफी मेहनत कड़ी की है। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि एथलीट जैसी बॉडी बनाने के लिए उन्होंने खाना तक छोड़ दिया था, जबकि उन्हें पंजाबी खाना बहुत पसंद है। इन सबके के बावजूद 'सूरमा' के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि यह दर्शकों को अपनी ओर खींचने में पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।