फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख को गुस्से में हसीन लगती हैं कटरीना,शेयर कर दी ऐसी फोटो,कहीं सलमान को झटका न लग जाए!

Tue, 17 Jul 2018 08:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan shared Katrina Kaif photo of film zero on her Birthday

फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकार कटरीना कैफ ने सोमवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के खास मौके पर कटरीना कैफ को परिवार सहित बॉलीवुड की तमाम बड़े सितारों ने जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन इन सितारों में सबसे खास बधाई बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की रही। 


 

shah rukh khan shared Katrina Kaif photo of film zero on her Birthday
जी हां, शाहरुख खान ने कटरीना कैफ की ऐसी तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है जिससे देखने के बाद कटरीना के फैंस हैरान भी हो सकते हैं। दरअसल शाहरुख खान ने कटरीना की आगामी फिल्म 'जीरो' में उनका लुक जारी किया है। इस तस्वीर में कटरीना एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
shah rukh khan shared Katrina Kaif photo of film zero on her Birthday
शाहरुख ने जीरो में कटरीना के लुक को शेयर करते हुए शानदार कैप्शन भी दिया।उन्होंने लिखा- ‘कटरीना की बहुत सारी खूबसूरत तस्वीरें हैं लेकिन यह तस्वीर जिसमें कटरीना कैफ सबसे ज्यादा हसीन लग रही हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी को यह पसंद आएगी।’


 
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan shared Katrina Kaif photo of film zero on her Birthday
पता हो कि फिल्म 'जीरो' में कटरीना कैफ के अलावा शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म में कटरीना एक एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हैं जिसे शराब पीने की लत है। वहीं, बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा 'जीरो' में एक वैज्ञानिक की भूमिका में होंगी। अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। लंदन से लौटते ही कटरीना अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करेंगी।
विज्ञापन
shah rukh khan shared Katrina Kaif photo of film zero on her Birthday
फिल्म 'रेस 3' के साथ शाहरुख खान ने फिल्म जीरो का दूसरा टीजर रिलीज किया गया था। दूसरे टीजर में शाहरुख के साथ सलमान खान भी नजर आए थे। आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख एक बौने की भूमिका में दिखाएंगी देंगे। यह फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed