फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार के रंग: कैप्टन विक्रम बत्रा की शहादत के बाद डिंपल ने किसी और से नहीं की शादी, पिता बोले- साल में दो बार वो...

Mon, 23 Aug 2021 01:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 23 Aug 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
dimple cheema refused to get married elsewhere after captain vikram batra demise calls to his parents every year on birthdays
कियारा, सिद्धार्थ, डिंपल, विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जब से उनपर फिल्म बनी है तभी से लोग उनकी जिंदगी की हर छोटी बड़ी बात भी जानने के लिए बेचैन हैं। लोग विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की प्रेम कहानी के बारे में जानने में और भी ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। विक्रम के शहीद होने के बाद डिंपल ने आज तक किसी से शादी नहीं की और वो आज भी उनकी यादों के साथ गर्व से जी रही हैं।



शादी करना चाहते थे विक्रम और डिंपल
बहुत जगह पर लोगों ने ये भी कहा कि डिंपल विक्रम की मंगेतर थीं लेकिन विक्रम के भाई विशाल बत्रा ने साफ कर दिया है कि उनके भाई और डिंपल एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई थी। कैप्टन विक्रम बत्रा के माता पिता ने डिंपल चीमा के बारे में भी खास बातें बताईं हैं।

dimple cheema refused to get married elsewhere after captain vikram batra demise calls to his parents every year on birthdays
परमवीर विक्रम बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम के पिता ने बताया कि डिंपल उनसे जुड़ी हुई हैं और साल में दो दिन वो उनके और उनकी पत्नी के जन्मदिन पर फोन जरूर करती हैं। उन्हें हमेशा से विक्रम और डिंपल का रिश्ता मंजूर था। उन्होंने कहा, 'जब तक मेरा बच्चा किसी गलत रास्ते पर नहीं जा रहा मैंने हमेशा आजादी देना बेहतर समझा। विक्रम ने बताया था कि वो डिंपल से शादी करना चाहता था और मैं इस फैसले पर उनके साथ था'।

dimple cheema refused to get married elsewhere after captain vikram batra demise calls to his parents every year on birthdays
vikram batra - फोटो : अमर उजाला

कैप्टन विक्रम के पिता ने कहा कि, 'हमें पता था कि डिंपल एक संस्कारी और समझदार लड़की है जो रिश्तों को समझती है'। विक्रम और डिंपल एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन कारगिल वॉर में अपने साथी की जान बचाते हुए कैप्टन विक्रम बत्रा शहीद हो गए थे। उनके पिता ने कहा कि विक्रम की शहादत के बाद हमने डिंपल से कहा था कि वो कहीं और शादी कर ले। उनके माता पिता ने भी उनसे कहीं और शादी की बात कही थी लेकिन डिंपल ने कहा कि वो विक्रम की यादों के सहारे जीवन गुजार लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
dimple cheema refused to get married elsewhere after captain vikram batra demise calls to his parents every year on birthdays
कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

जब डिंपल अपनी और कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी बता रही थीं तो उनकी आंखों में प्यार दिख रहा था। अपने देश के लिए कुर्बान होने वाले विक्रम बत्रा अपनी प्रेमिका से मंगेतर बनी डिंपल चीमा से बेहद प्यार करत थे। विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा चंडीगढ़ में अपने कॉलेज के दिनों में मिले थे। वहीं दोनों को प्यार हो गया।

विज्ञापन
dimple cheema refused to get married elsewhere after captain vikram batra demise calls to his parents every year on birthdays
कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम बत्रा को 1997 में 13वीं बटालियन जम्मू और कश्मीर राइफल्स के लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना में कमीशन किया गया था। बाद में उनकी पदोन्नति हुई और वो कैप्टन बन गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed