बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती की दुनियाभर में तारीफ होती है। उनके खूबसूरत चेहरे, परफेक्ट फीगर, क्लासी स्टाइल का हर कोई दीवाना है। हालांकि फिल्म हो या फिर कोई इवेंट या अवॉर्ड सेरेमनी अभिनेत्रियां हमेशा पूरी तरह से संज संवर कर ही सामने आती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। अक्सर इन अभिनेत्रियों को देखकर ये ही मान लिया जाता है कि वो मेकअप करने पर ही इतनी खूबसूरत लगती हैं।
नेचुरल ब्यूटी: बिना मेकअप के भी बला की खूबसूरत लगती हैं ये अभिनेत्रियां, तस्वीरें देखकर हो जाएगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान
करीना बॉलीवुड की ट्रेंड सेटर और रुल ब्रेकर अभिनेत्री रही हैं। वो पर्दे पर जितनी खूबसूरत लगती हैं पर्दे के पीछे बिना मेकअप के भी उतनी ही प्यारी लगती हैं। करीना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बिना मेकअप की तस्वीरें साझा करती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।
दीपिका पादुकोण
अपनी आंखों की अजब सी-अजब सी अदाओं से सबको मदहोश कर देने वाली दीपिका असल जिंदगी में भी काफी खूबसूरत हैं। दीपिका भी अक्सर बिना मेकअप के नजर आ जाती हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। दीपिका ने भी अपनी नो मेकअप लुक वाली तस्वीर साझा की थी जिसमें उनकी नेचुरल ब्यूटी देखकर सभी उनके दीवाने हो गए थे।
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने देसी अंदाज और विदेशी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका भी बेहिचक होकर अपनी नो मेकअप वाली तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। प्रियंका हमेशा से अपनी कमियों को खुलकर सामने बताती आई हैं और इसलिए वो अपनी बिना मेकअप की सेल्फी में भी बड़ी ही आसानी से साझा कर लेती हैं।
कटरीना कैफ
कटरीना का अदाओं को देखकर तो बहुत से लोगों को जोश हाई हो जाता है। उनकी खूबसूरती के सभी दीवाने हैं। हालांकि कटरीना भी नेचुरली खूबसूरत हैं और उन्हें ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं लगती है। कटरीना की भी ऐसी कई तस्वीर सामने आ चुकी है जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आई हैं। कटरीना वाकई में बेहद खूबसूरत हैं।