कोरोना की दूसरी लहर के अपने निम्नतम बिंदु पर आ जाने और देश में तेजी से बढ़ते टीकाकरण के चलते तीसरी लहर की आशंका कम हो जाने के बाद अब लगता है महाराष्ट्र के सिनेमाघर भी जल्द खुलने वाले हैं। इस बारे में महाराष्ट्र सरकार ने आंकड़े जुटाने शुरू कर दिए हैं और इस पर सरकार जल्द ही चर्चा करके कोई फैसला ले सकती है। इस बीच सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचकर लाने के लिए फिल्म कारोबारियों को रणबीर कपूर सबसे सही स्टार लगते हैं। उनकी फिल्म ‘संजू’ के बाद से कोई फिल्म भी रिलीज नहीं हुई है और युवाओं में उनका क्रेज भी सबसे ज्यादा है। अपने जन्मदिन पर अभिनेत्री वाणी कपूर ने भी एक बातचीत में रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ में उनका किरदार अब तक का सबसे अतरंगी किरदार बताया है और दावा किया है कि ये किरदार सबको चौंका देगा।
Mumbai: महाराष्ट्र में थिएटर्स की ओपनिंग पर फैसला इसी हफ्ते, वाणी बोलीं, ‘शमशेरा’ में चौंकाएंगे रणबीर कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का दूसरी लहर के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘बेलबॉटम’ से फिल्म ट्रेड को काफी उम्मीदें रही हैं। लेकिन एक तो ओटीटी पर बैक टू बैक रिलीज हुई देशभक्तिपूर्ण फिल्मों ‘भुज’ और ‘शेरशाह’ ने दर्शकों को देशभक्ति से भरपूर फिल्म के रूप में ही प्रचारित हुई फिल्मों ने लोगों को ‘बेलबॉटम’ देखने के लिए उतना उत्साहित नहीं किया जितना इसके मेकर्स चाहते थे, दूसरे अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘लक्ष्मी’ से नाराज दर्शकों ने भी खुलकर सिनेमाघरों का रुख नहीं किया। अब सितंबर में मार्वेल कॉमिक्स की फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ से सिनेमाघर मालिकों को आशा है कि ये शायद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर ले आए। महाराष्ट्र में कोरोना के केस लगातार कम होते जाने और आईआईटी कानपुर के एक वैज्ञानिक के तीसरी लहर की आशंका न होने के बात कहने से सिने कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। महाराष्ट्र सरकार के सूत्र बताते हैं कि राज्य में सिनेमाघर खोलने को लेकर फैसला इस हफ्ते आ सकता है।
फिल्म कारोबारियों के बड़े तबके का मानना है कि सिनेमाघरों में युवाओं को वापस लाना बेहद जरूरी है। अक्षय कुमार उम्रदराज अभिनेता हो चुके हैं और उनकी चमक युवाओं में उतनी नहीं बची है जितनी रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना या राजकुमार राव की है। इसी को लेकर अब बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ के जल्द रिलीज की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर ने आजादी की पहली लड़ाई से भी 50 साल पहले के एक बागी का किरदार किया है और इस फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर एक नचनिया के किरदार में दिखने वाली हैं।
अभिनेत्री वाणी कपूर सोमवार को 32 साल की हो गई हैं। और, अपने जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्मों ‘शमशेरा’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को लेकर वह खासी उत्साहित दिखीं। इन फिल्मों में उनकी जोड़ी रणबीर कपूर आयुष्मान खुराना के साथ बनी है। अक्षय कुमार के साथ उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘बेलबॉटम’ में काम किया है। वाणी कहती हैं, ‘‘मैं एक बेहतरीन समय के लिए आशान्वित हूं। मेरे पास दो बड़ी फिल्में ‘शमशेरा’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ हैं जो थिएटर्स में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं। मुझे उम्मीद है कि ये फिल्में दर्शकों का पूरा मनोरंजन करेंगी। ये दो फिल्में मुझे बिल्कुल अलग किरदारों में प्रस्तुत कर रही हैं और मैं अपनी परफॉर्मेंस के लिए लोगों की प्रतिक्रिया देखने के लिए अभी से उत्सुक हूं।’’
‘शमशेरा’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के लिए वाणी ने खासी मेहनत भी की है। इन फिल्मों में उनके किरदार काफी दमदार बताए जाते हैं। वह कहती हैं, ‘‘इन दोनों प्रोजेक्ट्स में मैंने बहुत कड़ी मेहनत की और इनके पूरा होने के बाद मुझे बहुत खुशी भी हुई। मैं फिल्मों को सतर्कता से चुनती हूँ क्योंकि मैं केवल संख्या बढ़ाने की बजाय गुणवत्तायुक्त कंटेंट करना चाहती हूं। ‘शमशेरा’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ जैसी फिल्में करने पर मुझे गर्व है। ये फिल्में मुझे एक परफॉर्मर के रूप में जरूर स्थापित करेंगी।’’