अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां और ट्विंकल खन्ना की नानी बेट्टी कपाड़िया का निधन शनिवार देर रात हुआ। वह 80 साल की थीं। बेट्टी कपाड़िया पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अंतिम यात्रा रविवार को निकाली गई।
मां की अंतिम यात्रा में भावुक हुईं डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार ने दिया कंधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार इस दौरान अर्थी को कंधा देते नजर आए। अक्षय कुमार के साथ ट्विंकल खन्ना के कजिन करण कपाड़िया भी मौजूद थे। दुख की इस घड़ी में बॉलीवुड की कई हस्तियां परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं।
#twinklekhanna #dimplekapadia oversee the funeral proceedings of #bettykapadia #rip 🙏
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
सनी देओल अक्षय कुमार से हाथ मिलाते हुए नजर आए। उन्होंने अक्षय और ट्विंकल को इस मौके पर ढांढस बंधाया। वहीं परिवार के दूसरे सदस्यों को भी आस-पास देखा जा सकता है जो डिंपल कपाड़िया का दुख बांटने पहुंचे थे।
#sunnydeol & #dimplekapadia at #bettykapadia funeral #rip 🙏
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
शवदाह गृह के बाहर ट्विंकल खन्ना नजर आ रही हैं। इस मौके पर ट्विंकल बेहद भावुक दिखीं। तस्वीर में अक्षय और ट्विंकल साथ में खड़े हैं।
कुछ दिन पहले ही बेट्टी कपाड़िया का 80वां जन्मदिन मनाया गया। बेट्टी के जन्मदिन पर अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, डिंपल कपाड़िया और करण कपाड़िया समेत परिवार के दूसरे सदस्य पहुंचे थे। जब बेट्टी कपाड़िया अस्पताल में भर्ती थीं तो ऐसी खबरें आई थीं कि डिंपल कपाड़िया अस्पताल में भर्ती हैं। बाद में इस पर चुप्पी तोड़ते हुए डिंपल खुद सामने आई थीं और तब उन्होंने बताया था कि उनकी मां बीमार हैं।
'कमांडो 3' ने दो दिन में पार किया दहाई का आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर बाला की रफ्तार कायम